Cyclone Mocha: चक्रवाती तूफान को लेकर IMD की चेतावनी, जिलों के लिए अलर्ट जारी

Cyclone Mocha: मौसम विज्ञान (IMD) ने शनिवार को अगले 24 घंटों में बंगाल की दक्षिण-पूर्व खाड़ी के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन, चक्रवात मोका के बनने की चेतावनी दी है. मौसम विभाग ने कहा कि इसके प्रभाव से इसी क्षेत्र में 8 मई की सुबह तक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है.

देश के कई राज्यों में इन दिनों बारिश के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली समेत कई इलाकों में एक दिन पहले बूंदाबांदी भी हुई थी। मौसम विभाग ने आज भी कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बताया कि हिमालयी क्षेत्र में बारिश की संभावना बनी रहेगी। इसके अलावा दक्षिण भारत के भी कई जिलों में बारिश हो सकती है।

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा आज मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को दिल्ली-NCR में आंशिक बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर हल्की वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। सोमवार से आकाश साफ हो जाएगा और तापमान बढ़ना शुरू होगा। अगले सप्ताह अधिकतम तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

तूफान से प्रभावित इलाकों के लिए अलर्ट जारी
वहीं, मौसम विभाग ने तूफान से प्रभावित इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है। IMD ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी के इलाकों में 8 से 12 मई तक अधिक जगहों पर बारिश देखने को मिलेगी और दक्षिण-पूर्व खाड़ी पर एक चक्रवाती प्रसार के असर से अगले कुछ दिनों में एक चक्रवाती तूफान आ सकता है। इसके अलावा ओडिशा सरकार ने चक्रवाती तूफान के पूर्वानुमान के मद्देनजर 18 तटीय और आसपास के जिलों के कलेक्टरों को अलर्ट रहने को कहा है।

उत्तर प्रदेश व बिहार में मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज बादल छाए रहेंगे। हालांकि, IMD ने बताया कि आज बारिश की संभावना बहुत ही कम हैं, लेकिन तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बिहार में अगले पांच दिनों तक पश्चिमी हवाओं का प्रभाव रहेगा। इस दौरान हवा की गति 15-20 किमी प्रतिघंटा रह सकती है और प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा।

देश के इन राज्यों का जानें हाल
IMD ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 8 मई से 12 मई तक भारी वर्षा की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बताया कि तमिलनाडु, दक्षिण कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और पश्चिमी हिमालय में आज बारिश की संभावना है। साथ ही पश्चिमी हिमालय, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़ और मध्य महाराष्ट्र में भी बारिश की मौसम विभाग ने संभावना जताई है।

More From Author

लैंडिंग पोत आईएनएस 36 साल की सेवा के बाद सेवामुक्त हुआ

महाठग सुकेश

केजरीवाल के बंगले में लगे फर्नीचर तक मैंने खरीदे – महाठग सुकेश चंद्रशेखर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *