रावण’ Vs ‘जुमला बॉय’, कांग्रेस-बीजेपी में शुरू हुई पोस्टर वॉर, बोले रमेश- यह अस्वीकार्य और बेहद घातक

भाजपा और कांग्रेस के बीच सोशल मीडिया पर जारी पोस्टर वार दिन प्रतिदिन तेज होता जा रहा है। केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा ने गुरुवार को एक्स पर राहुल गांधी का पोस्टर साझा किया, जिसमें उन्हें नए युग का रावण दिखाया गया है। इसकी कांग्रेस ने कड़ी आलोचना की और इसे अस्वीकार्य तथा बेहद घातक करार दिया। इससे पहले कांग्रेस ने एक्स पर ही पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर सबसे बड़ा झूठा शीर्षक के साथ साझा की थी। साथ ही एक अन्य पोस्टर में पीएम को जुमला बॉय कहा गया था।

कांग्रेस के पोस्टरों के जवाब में भाजपा ने अपने आधिकारिक हैंडल पर राहुल गांधी का कई सिर वाला पोस्टर जारी किया, जिसका शीर्षक है- भारत खतरे में- कांग्रेस पार्टी प्रोडक्शन, जॉर्ज सोरोस निर्देशित। भाजपा ने लिखा कि नए युग का रावण है। धर्म विरोधी है। राम विरोधी है। इसका लक्ष्य भारत को नष्ट करना है।

इस पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी को रावण दिखाने वाले घटिया ग्राफिक के पीछे असली मंशा क्या है? इसका एक ही मकसद है, एक कांग्रेस सांसद और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ हिंसा के लिए उकसाना, जिनके पिता और दादी की हत्या उन ताकतों ने की थी जो भारत को तोड़ना चाहते हैं।

कांग्रेस ने पीएम पर किया हमला

भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने एक्स पर पीएम मोदी को मोदानव दिखाते हुए पोस्टर जारी किया। इसका शीर्षक है हिंदुस्तान खतरे में है। मोदानव, भ्रष्ट जुमलेबाज पार्टी प्रोडक्शन, परम मित्र अदाणी निर्देशित। श्रीनिवास बीवी ने लिखा कि यह नए युग का मोदानव है। यह दुष्ट है। लोकतंत्र विरोधी है। संविधान विरोधी है। जनता विरोधी है। मानवता विरोधी है। इसका एकमात्र लक्ष्य भारत और इंडिया के विचार को नष्ट करना है।

More From Author

सेक्स रैकेट

UP NEWS : होटल अंदर चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस की रेड में कस्टमर सहित लड़कियां पकड़ाई

6 OCT 23

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *