Karnataka Election 2023 : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने 42 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इससे पहले कांग्रेस ने 25 मार्च को 124 उम्मीदवारों के नाम की पहली सूची जारी की थी। पहली सूची में पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का नाम था। इसके अलावा लिस्ट में कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार का नाम भी शामिल था। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया वरुणा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार कनकपुरा से चुनाव मैदान में उतारा गया।
Karnataka Election 2023 : आपको बता दें, चुनाव आयोग ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव की ताऱीकों का ऐलान 29 मार्च को कर दिया था। बता दें, कर्नाटक में एक चरण में चुनाव होने है। 10 मई को वोटिंग होगी, जबकि 13 मई को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
Karnataka Election 2023 : आपको बता दें, कर्नाटक में 24 मई को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। यहां पिछली बार मई 2018 में विधानसभा चुनाव हुए थे। कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटें हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 104 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, कांग्रेस ने 80 और JDS ने 37 सीटें जीती थीं।