Covid19 : देश में डरा रही कोरोना की रफ्तार! 24 घंटे में 5 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित, 6 की मौत

Covid19 : देश में कोरोना वायरस की बढ़ती रफ्तार अब डराने लगी है। जानकारी के मुताबिक कोरोना ने पिछले 6 महीने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आकंड़ों के मुताबिक 24 घंटे में कोरोना के 5 हजार 335 नए मामले दर्ज हुए हैं। वहीं, ये आंकड़ा कल से 20 फीसदी ज्यादा है। आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटे में दर्ज होने वाला ये आंकड़ा पिछले 6 महीनों में सबसे ज्यादा है।

वहीं, इस दौरान 6 लोगों ने दम तोड़ा है। वहीं, इन नए मामलों के दर्ज होने के बाद देश में अह एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 25 हजार 587 हो गई है। कोरोना के अधिकतर मामले दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक में दिख रहे हैं। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, कर्नाटक में दो, महाराष्ट्र में 2, पंजाब में एक, केरल में एक शख्स की मौत हुई है. देश में इस वक्त डेली पॉजिटिविटी रेट 3.32 प्रतिशत पर है।

देश में अब तक कोरोना वायरस से 530929 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में कुल 1.6 लाख टेस्ट किए गए हैं। देश में पिछले 24 घंटे में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 2496 हो गई है। वहीं एक दिन में 2826 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं।

देश में कुल एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 25,587 हो गई है। केरल में एक्टव मामलों की संख्या 8229 है। वहीं देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक्टिव मामलों की संख्या 1795 है। इसी तरह महाराष्ट्र में एक्टिव मामलों की संख्या 3874 है।

More From Author

Stand-up India Scheme

Stand-up India Scheme: 7 साल में 40,700 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि आवंटित

यूट्यूबर मनीष कश्यप

बिहार के बाद तमिलनाडु पुलिस ने यूट्यूबर मनीष कश्यप के खिलाफ NSA के तहत मामला दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *