हर महिला के खाते में हर महीने आएंगे 1000 रु, राज्‍य सरकार में ‘लाडली बहना योजना’ शुरू

मध्‍यप्रदेश में राज्‍य सरकार ने महिलाओं को वित्‍तीय रूप से आत्‍मनिर्भर बनाने के लिए एक अनूठी योजना शुरू की है। लाडली बहना नाम की इस योजना के तहत प्रत्‍येक महिला को हर महीने एक हजार रुपये दिए जाएंगे। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल के जम्‍बोरी मैदान में लगभग एक लाख महिलाओं की उपस्थिति में लाडली बहना योजना की विवरणिका और इसके लिए आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया का उद्घाटन किया।

राज्‍य में मुख्‍यमंत्री लाडली बहना योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्‍मनिर्भर बनाने, उनके स्‍वास्‍थ्‍य और पोषण में सुधार तथा पारिवार से जुड़े फैसलों में उनकी भूमिका बढ़ाने के उद्देश्‍य से शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत तेईस से साठ वर्ष तक की स्‍थानीय महिलाओं के खाते में प्रतिमाह एक हजार रुपये जमा किए जाएंगे। योजना के लिए आवेदन 15 मार्च से 30 अप्रैल तक किया जा सकता है और धनराशि का वितरण 10 जून से शुरू होगा।

More From Author

नया विधानसभा भवन

यूपी में बनाया जाएगा नया विधानसभा भवन, इन सुविधाओं से लैस होगी नई इमारत – सतीश महाना

WPL 2023 : दिल्ली ने बैंगलोर को 60 रनों से हराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *