जबरदस्त ठंड की चपेट में पूरा उत्तर भारत, आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

उत्तर भारत में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी पड़ने लगी है। दिल्ली, हरियाणा, रजास्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पंजाब समेत कई राज्यों में सर्दी से लोग ठिठुर रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली में तापमान 7 डिग्री से नीचे चला गया है। लोग कड़ाके की सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.8 डिग्री नीचे है। आईएमडी के मुताबिक, अगर अधिकतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से 4.5 से 6.4 डिग्री नीचे चला जाता है तो ठंडा दिन घोषित किया जाता है। अगर मौसम के लिए तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री कम हो तो गंभीर ठंडा दिन घोषित किया जाता है। अगले अगले 3 से 4 दिनों तक दिल्लीवासियों को राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है।

पंजाब के पटियाला में तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 8.1 डिग्री कम है। मध्य प्रदेश के भोपाल में अधिकतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7.3 डिग्री कम है।

मौसम विभाग के मुताबिक, गर्म और नम दक्षिण-पश्चिमी हवाओं से रविवार के बाद न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, दक्षिणी हरियाणा और दक्षिणी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले हफ्ते की शुरुआत में हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में घने से बहुत घने कोहरे की संभावना है।

More From Author

ट्रेन में उपले जलाकर अलाव तापते पकड़ाए यात्री

राम मंदिर के एक तरफ गरुड़ तो दूसरी तरफ हनुमानजी विराजे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *