चुनावी राज्यों के लिए कांग्रेस ने बनाई स्क्रीनिंग कमेटी, गोगोई-माकन समेत इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी मिला जिम्मा

कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनावों के लिए बुधवार को स्क्रीनिंग कमेटी का गठन कर दिया है. पार्टी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के लिए पार्टी सांसद गौरव गोगोई, मध्य प्रदेश के लिए महासचिव जितेंद्र सिंह, छत्तीसगढ़ के लिए अजय माकन और तेलंगाना के लिए कांग्रेस सांसद के मुरलीधरन को कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनावी राज्यों के लिए स्क्रीनिंग कमेटी के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. राजस्थान में गोगोई की अध्यक्षता वाली कमेटी में गणेश गोदियाल और अभिषेक दत्त सदस्य हैं जबकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और कुछ अन्य नेताओं को पदेन सदस्य बनाया गया है.

वहीं, मध्य प्रदेश जितेंद्र सिंह की अगुवाई वाली कमेटी में अजय कुमार लल्लू और सप्तगिरि उलका इसमें सदस्य होंगे. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह और कुछ अन्य वरिष्ठ नेता इसमें पदेन सदस्य होंगे. पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में अजय माकन के नेतृत्व वाली कमेटी में एल हनुमनतैया और नेटा डिसूजा को सदस्य बनाया गया है जबकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव, कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, प्रभारी कुमारी सैलजा और कुछ अन्य नेता इसमें पदेन सदस्य होंगे.

तेलंगाना में मुरलीधरन की अगुवाई वाली कमेटी में बाबा सिद्दीकी और जिग्नेश मेवानी को सदस्य बनाया गया है जबकि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी और कुछ अन्य नेता इसके पदेन सदस्य होंगे. स्क्रीनिंग कमेटी हर सीट पर कुछ संभावित उम्मीदवारों के नाम तय करके पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति को भेजती है जहां उम्मीदवार के नाम पर अंतिम मुहर लगती है.

बता दें कि इन सभी राज्यों में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में राजनीतिक दल पूरी प्लानिंग में जुटे हुए हैं. इन राज्यों में राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार और क्रमश: अशोक गहलोत और भूपेश बघेल मुख्यमंत्री हैं.

क्या काम करती है स्क्रीनिंग कमेटी?

कांग्रेस सांसद के. मुरलीधरन तेलंगाना के लिए गठित स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्षता करेंगे. बाबा सिद्दीकी और जिग्नेश मेवानी इसके सदस्य होंगे. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी और कुछ अन्य नेता इसके पदेन सदस्य होंगे. स्क्रीनिंग कमेटी हर सीट पर कुछ संभावित उम्मीदवारों के नाम तय करके पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति को भेजती है जहां उम्मीदवार के नाम पर अंतिम मुहर लगती है. इन सभी राज्यों में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होना है.

 

More From Author

भारी बारिश का रेड अलर्ट

Monsoon Rain Alert: यूपी-बिहार में मानसून की वापसी, भारी बारिश का रेड अलर्ट

राशिफल

सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *