लोकसभा चुनाव में इन दलों के साथ मिलकर मैदान में उतरेगी भाजपा , अमित शाह ने किया ऐलान

लखनऊ: साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए सभी दलों ने तैयारियां तेज कर दी है। वहीं इस बार भारतीय जनता पार्टी अन्य दलों के साथ चुनावी मैदान पर उतरेगी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस बात का ऐलान किया है। दरअसल,डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती पर रविवार को राजधानी के इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह में गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज शामिल हुए।

कार्यक्रम में अपने संबोधन में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में यूपी में भाजपा, अपना दल और निषाद पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। अमित शाह ने लोगों से 300 से भी ज्यादा सीटें एनडीए गठबंधन को जिताने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि सपा बसपा और कांग्रेस की सरकारों ने पिछड़े वर्ग को उनका हक नहीं दिया। मोदी सरकार ने 9 साल में पिछड़े वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खुद केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने की। इस कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की अगुवाई वाले अपना दल (एस) ने किया है।

More From Author

पीएम मोदी के आवास के ऊपर उड़ता दिखा ड्रोन, मचा हड़कंप

मणिपुर हिंसा

क्या अब CM शिंदे का हो जाएगा ‘खेल’? अजित पवार पर संजय राउत का चौंकाने वाला खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *