Naxal Encounter

Naxal Encounter: झारखंड में बड़ी मुठभेड़, 25 लाख के इनामी समेत 5 बड़े नक्सली ढेर

चतरा: झारखंड के चतरा जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में पांच इनामी नक्सलियों को मार गिराया है. इनमें से दो पर 25-25 लाख रुपये का इनाम है, जबकि तीन पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम है. वहीं सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के पास से 2 एके 47 बरामद किया. मुठभेड़ अभी भी जारी है. झारखंड पुलिस ने जानकारी दी है. सुरक्षाबलों ने पलामू-चतरा सीमा पर माओवादियों के खिलाफ अभियान शुरू किया था. लावालौंग थाना क्षेत्र में पुलिस बल ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 5 नक्सलियों को मार गिराया है.

इस अभियान में CRPF कोबरा बटालियन, जैप, आईआरबी के साथ-साथ पलामू और चतरा के जिला बल को तैनात किया गया था. नक्सलियों के अन्य साथियों की तलाश के लिए जंगल में सर्च ऑपरेशन जारी है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुठभेड़ में मारे जाने वाले नक्सलियों में 25 लाख के दो इनामी नक्सली गौतम पासवान और चार्लीस उरांव शामिल हैं. ये दोनों ही स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य थे. इनके अलावा पांच लाख के तीन इनामी नक्सली नंदू, अमर गंझू और संजीत शामिल है. यह तीनों ही सब जोनल कमांडर थे.

More From Author

Whatsapp: व्हाट्सएप पर आया कमाल का फीचर, फोटो-वीडियो भी कर पाएंगे एडिट

हीरक जयंती समारोह में बोले प्रधानमंत्री मोदी – देश में भ्रष्‍टाचार के खिलाफ लड़ाई के लिए राजनीतिक इच्‍छाशक्ति की कोई कमी नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *