Delhi Police को मिली बड़ी सफलता, ISIS के संदिग्ध आतंकवादी को किया गिरफ्तार

दिल्ली में आईएसआईएस के आतंकियों (ISIS Terrorist Arrest) की तलाश कर रही दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ISIS के एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार संदिग्ध का नाम शाहनवाज उर्फ शैफी उज्जमा है. इसके साथ ही कुछ स्लीपर सेल भी गिरफ्तार किए गए हैं. शाहनवाज उर्फ शैफी मोस्ट वॉन्टेड आतंकी है. इसकी तलाश NIA काफी दिनों से कर रही थी. आतंकी शाहनवाज पर NIA ने 3 लाख रुपए का इमान घोषित किया था. यह पुणे ISIS केस में वांटेड था.

दिल्ली का रहने वाला शाहनवाज पेशे से इंजीनियर है. वह पुणे पुलिस कस्टडी से फरार होने के बाद दिल्ली में छिपा हुआ था. NIA को उसके दिल्ली में छिपे होने के इनपुट मिल थे. जिसके बाद रविवार को जांच एजेंसी की टीम पुलिस के साथ मिलकर कई जगहों पर छापेमारी करने पहुंची थी लेकिन उसके हाथ कोई भी सुराग नहीं लग सका था. जांच एजेंसी और पुलिस तीन इनामी आतंकियों मोहम्मद शाहनवाज आलम उर्फ शैफी उज्जमा उर्फ अब्दुल्ला, रिजवान अब्दुल हाजी अली और अब्दुल्लाह फयाज शैख की तलाश कर रही थी.

तीन इनामी आतंकियों में से शाहनवाज अब पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. बता दें कि यह गिरफ्तारियां दिल्ली और दूसरे राज्यों से हुई हैं. पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है. बता दें कि आतंकियों का दिल्ली कनेक्शन सामने आने के बाद पुलिस और जांच एजेंसी ने सेंट्रल दिल्ली में रेड मारी थी. अब एक आतंकी पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है.

 

More From Author

रोलर स्केटिंग में चमका भारत, पुरुष और महिला टीम ने जीता पदक

2 OCT 23″

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *