महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा फेर बदल हो गया है। यहां एनसीपी नेता अजित पवार ने अपने चाचा शरद पवार से बगावत करने के बाद महाराष्ट्र की शिंदे सरकार का दामन थाम लिया है। उन्होंने राजभवन में 2 जुलाई को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ भी ले ली है।
अजित पवार के अलावा एनसीपी के कुल नौ विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। इसमें धर्मराव अत्राम, सुनील वलसाड, अदिति तटकरे, हसन मुश्रीफ, छगन भुजबल, धनंजय मुंडे, अनिल पाटिल, दिलीप वलसे पाटिल शामिल हैं। माना जा रहा है कि अजित पवार के साथ उनकी पार्टी के कुल 18 विधायक हैं, जिनका उन्हें समर्थन मिल गया है।
सीएम एकनाथ शिंदे रहे मौजूद
NCP नेता अजित पवार ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में राजभवन में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंद और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस पहुंचे थे। अजित पवार सहित कई एनसीपी नेता सत्तारूढ़ महाराष्ट्र सरकार को समर्थन देने के लिए तैयार हैं।