Karnataka Assembly Elections 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र बेंगलुरु में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी किया।
कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणापत्र में 5 गारंटियों को दोहराया है, गृह ज्योति, गृह लक्ष्मी, अन्ना भाग्य, युवा निधि और शक्ति। पार्टी ने अपने घोषणा पत्र को सर्व जनांगदा शांतिया थोटा’ (सभी समुदायों का शांतिपूर्ण उद्यान) नाम दिया है।
कांग्रेस के घोषणापत्र में क्या है?
गृह ज्योति – घरों में हर महीने 200 यूनिट मुफ्त बिजली।
गृह लक्ष्मी – हर घर की महिला मुखिया को 2000 रुपये/माह।
अन्न भाग्य – बीपीएल परिवारों को प्रति व्यक्ति प्रति माह 10 किलो चावल मुफ्त।
युवा निधि – प्रत्येक बेरोजगार स्नातक के लिए 3000 रुपये/माह और प्रत्येक बेरोजगार डिप्लोमा धारक के लिए 1500 रुपये/माह।
शक्ति – राज्य भर में हर महिला के लिए मुफ्त बस यात्रा।
2006 के बाद के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल करने का वादा।
𝗖𝗵𝗼𝗼𝘀𝗲 𝗣𝗿𝗼𝗴𝗿𝗲𝘀𝘀: 𝗖𝗼𝗻𝗴𝗿𝗲𝘀𝘀 𝗨𝗻𝘃𝗲𝗶𝗹𝘀 𝗩𝗶𝘀𝗶𝗼𝗻𝗮𝗿𝘆 𝗠𝗮𝗻𝗶𝗳𝗲𝘀𝘁𝗼 𝗳𝗼𝗿 𝗚𝗿𝗼𝘄𝘁𝗵 𝗮𝗻𝗱 𝗗𝗲𝘃𝗲𝗹𝗼𝗽𝗺𝗲𝗻𝘁 𝗶𝗻 𝗞𝗮𝗿𝗻𝗮𝘁𝗮𝗸𝗮
CP Shri @kharge, along with AICC GS I/c Karnataka @rssurjewala Ji, KPCC President @DKShivakumar Ji, CLP… pic.twitter.com/MAeFVpK20w
— Congress (@INCIndia) May 2, 2023