Jammu Narwal Blast

Jammu Narwal Blast: परफ्यूम बम से अटैक की साजिश, छूते ही हो जाता ब्लास्ट

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का कहर रुकने का नाम ही नहीं ले रहे है है। इस बार परफ्यूम आईईडी बरामद किये गए है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के डीजीपी दिलबाग सिंह (DGP Dilbag Singh) ने पाकिस्तान को एक बार फिर आतंकवाद फैलाने के लिए आड़े हाथों लिया। आतंकवादी आए दिन अपने नापाक मंसूबो से दिल दहला देने वाले नई-नई साजिशें रचते रहते है। अब उन्होंने परफ्यूम बम बनाया है। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया है कि आतंकी परफ्यूम बम का इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर कोई भी इस बम को छूता है तो वैसे ही यह विस्फोट कर जाता है।

जानकारी के अनुसार जम्मू पुलिस ने नरवाल इलाके में हुए दो धमाकों के मुख्य साजिशकर्ता को पकड़ लिया है। उसके पास से आईईडी भी बरामद की गई है। पता चला है कि आरोपी ने धमाके पाकिस्तानी आतंकियों के कहने पर किए थे। वह कटरा बस में हुए धमाके में भी शामिल था। पुलिस उसके साथियों की तलाश कर रही है। पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने बताया कि नरवाल मंडी में 20 जनवरी को दो बम रखे गए थे।

डीजीपी दिलबाग सिंह कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद फैलाने से बाज नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपनी जमीन से आतंकवाद फैलाने और दुनिया भर में सैकड़ों निर्दोष लोगों को मारने के लिए बदनाम है। जम्मू-कश्मीर उसके निशाने पर है। पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में लोगों को सांप्रदायिक रूप से बांटना चाह रहा है।

डीजीपी ने बताया कि पहली बार परफ्यूम आईईडी (Perfume IED) का घाटी में इस्तेमाल किया गया। उन्होंने बताया कि यह पहली बार है जब हमने परफ्यूम आईईडी बरामद किया है। हमने इससे पहले कोई परफ्यूम आईईडी बरामद नहीं किया है। अगर कोई इसे दबाने या खोलने की कोशिश करेगा तो आईईडी विस्फोट कर देगा। उस IED को हमारी स्पेशल टीम हैंडल करेगी।

 

More From Author

स्कूल में घुसकर मारपीट और अभिलेख फाड़ने का आरोप

मासूम की मौत

अंधविश्वास में मासूम की मौत , 3 माह की मासूम को गर्म सरिए से 51 बार दागा, फिर ….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *