ज्ञानवापी केस : श्रृंगार गौरी की नियमित पूजा के मामले में मस्जिद कमेटी की याचिका HC में खारिज

लखनऊ : वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद विवाद से जुड़े श्रंगार गौरी केस में अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी को बड़ा झटका लगा है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की आपत्ति की खारिज कर दी है। बुधवार को जस्टिस जे जे मुनीर की सिंगल बेंच ने फैसला सुनाया है। अब जिला कोर्ट वाराणसी श्रृंगार गौरी के नियमित पूजा की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगी।

इससे पहले बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने 23 दिसंबर 2022 को फैसला सुरक्षित रखा था। अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी ने जिला जज वाराणसी के फैसले को चुनौती दी थी। श्रृंगार गौरी केस में राखी सिंह व 9 अन्य ने वाराणसी की अदालत में सिविल केस दाखिल किया गया था। इस मुकदमे में अपनी आपत्ति खारिज होने के खिलाफ मस्जिद की इंतजामिया कमेटी ने हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। इस अर्जी में वाराणसी के जिला जज की अदालत से 12 सितंबर को आए फैसले को चुनौती दी गई थी।

अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी, वाराणसी ने वाद की पोषणीयता पर आपत्ति करते हुए अर्जी दाखिल किया था। इसमें कहा गया था कि प्लेसेस आफ वर्शिप एक्ट 1991 के उपबंधों के तहत अदालत को वाद सुनने का अधिकार नहीं है। अदालत ने कमेटी की अर्जी खारिज कर दी, जिसे हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी।

More From Author

हवस का शिकार

Gorakhpur Crime News : बंद फैक्ट्री में बंधक बनाकर किशोरी से रेप, अस्पताल में भर्ती

Free Electricity : मुख्यमंत्री का एलान- 1 जून से पहली 100 यूनिट की बिजली मिलेगी फ्री, पढ़ें पूरी घोषणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *