बिहार: नालंदा में हिंसा के बाद धारा 144 लागू, जानिए हिंसा के बाद अब कैसे हैं हालात

बिहार के नालंदा और सासाराम में शुक्रवार को दो गुटों के बीच झड़प के बाद आज माहौल शांत है। इन जगहों से ताजा तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस-प्रशासन ने कहा कि फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है। पूरे शहर में धारा 144 सीआरपीसी लगा दी गई है। नालंदा के एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि लगातार पुलिस गश्त कर रही है। कोशिश है कि शहर में शांति व्यवस्था बनी रहे। मामले में अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए अभियान चल रहा है। 20 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

वहीं, सासाराम में शुक्रवार को नवरात्रि विसर्जन जुलूस के दौरान हुई हिंसा के बाद इंटरनेट अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। फिलहाल यहां भी माहौल शांत है। दोनों जगहों पर करीब 26 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। इसके अलावा उपद्रवियों ने आगजनी और तोड़फोड़ करके निजी और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया। सासाराम और बिहारशरीफ में भी भारी पुलिस बल तैनात हैं।

पुलिस मुख्यालय में शुक्रवार देर रात आपात बैठक भी बुलाई गई। एडीजी (मुख्यालय) जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि दोनों जिलों में हालात काबू में हैं। जिलों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। पुलिस के जावन चारों तरफ गश्त कर रहे हैं। आने जाने वालों पर नजर रखी जा री है। सुरक्षा के मद्देनजर सासाराम में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।

सासाराम में गुरुवार देर रात हुए विवाद के बाद शुक्रवार की सुबह 10 बजे दो गुटों में भिड़ंत हो गई थी। उसी समय नवरात्रि विसर्जन जुलूस भी निकल रहा था। इसके बाद कई दुकानों में उपद्रवियों ने नुकसान पहुंचाया था। घटना नवरत्न बाजार से शुरू हुई, जो कई मोहल्लों में फैल गई। इस दौरान हुए पथारव में 12 लोग घायल हो गए। कई वाहनों को भी नुकसान पहंचाया गया। उपदव्रियों ने आगजनी भी की। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

More From Author

LPG Cylinder Price

LPG Cylinder Price : नए वित्त वर्ष के पहले दिन सस्ता हुआ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर, जानिए कितने घटे दाम क्या है नया रेट

शराब के शौकीनों को झटका

UP: शराब के शौकीनों को झटका! आज से महंगी मिलेगी शराब और बीयर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *