नए लुक में दिखे राहुल गांधी, ब्रिटेन के कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में किया संबोधन

नई दिल्ली : राहुल गांधी  7 दिनों के ब्रिटेन दौरे पर हैं। वह कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने वाले हैं। वहीं भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने अपना लुक लंबे दाढ़ी-मूछ के साथ रखा था। लेकिन ब्रिटेन जाते ही उन्होंने अपना लुक बदल दिया है। लंबे बाल और दाढ़ी वाले लुक में दिखने के बाद राहुल गांधी का नया लुक सामने आया है।

यह लुक उन्होंने लंदन में कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम में पहुंचने से पहले ही रखा है। सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल हो रही हैं, उनमें राहुल गांधी को छोटे बाल और ट्रिम्ड दाढ़ी-मूछों में देखा जा सकता है। राहुल यहां अपनी ट्रेडमार्क सफेद टी-शर्ट की जगह कोट-टाई में नजर आए। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

बता दे कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अलग लुक में नजर आए थे। अब यात्रा और कांग्रेस महाधिवेशन की समाप्ति के बाद राहुल गांधी का नया लुक वायरल हो रहा है और इस लुक में वो काफी हैन्डसम नजर आ रहे है। उन्होंने अपने बाल और अपनी भारत जोड़ो यात्रा दाढ़ी को ट्रिम किया है और अपनी सफेद टी-शर्ट के बजाय सूट-टाई में देखा गया।

वहीं राजस्थान यूथ कांग्रेस ने भी अपने ट्विटर पर लिखा, ‘कैंब्रिज में राहुल गांधी अपने नए लुक के साथ’. साथ ही कांग्रेस नेता पूजा त्रिपाठी ने लिखा कि भारत जोड़ो यात्रा के लुक से लेकर कैंब्रिज में एक पॉलिश लुक तक, राहुल गांधी एक नए युग के राजनेता का एक आदर्श उदाहरण है। बता दें कि वह 5 मार्च को पश्चिम लंदन में प्रवासी भारतीयों को भी संबोधित करेंगे. राहुल गांधी की छवि सितंबर 2022 से काफी बदल गई थी जब भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी, जब यह 30 जनवरी को जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में समाप्त हुई थी।

More From Author

लिथियम के बाद अब देश में मिला सोने का भंडार, 3 जिलों में फैला है खजाना

भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन ब्लास्ट केस: NIA कोर्ट ने ISIS के 7 आतंकियों को सुनाई फांसी की सजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *