Vastu Tips : हर रंगों का है वास्तु से खास कनेक्शन, सही इस्तेमाल से चहक उठेगी खुशियां

Vastu Tips : वास्तु शास्त्र मैं विश्वास रखने बालों के लिए हर चीज महत्वपूर्ण होता है चाहे वह घर के समाने का समान का रखरखाव हो या कोई अन्य चीज उनके लिए हर बात महत्वपूर्ण होती है, इसलिए आज मैं आपको उन अलग-अलग रंगों के बारे में बताएंगे ताकि आप सही काम के लिए और सही जगह के लिए सही रंग का चुनाव कर सकें। सबसे पहले बात करते हैं पीले रंग की, पीला रंग गुरुत्व का प्रतीक है। यह बौद्धिक क्षमता को बढ़ाता है और गठिया रोग में भी यह रंग लाभप्रद है। वहीं हरा रंग शांत प्रवृत्ति और खुशहाली का प्रतीक है। यह रंग हृदय रोग में भी सहायक है।

लाल रंग की बात करें तो यह एक उत्तेजक रंग है और लो ब्लैड प्रेशर को ठीक रखने में सहायक है। जबकि गुलाबी रंग शारीरिक कष्टों को कम करता है। कमजोरी और कब्ज में इस रंग को सहायक माना गया है नीला रंग आत्मिक शांति का प्रतीक है। अस्थमा, सिरदर्द, तनाव व हाईब्लड प्रेशर में भी यह सहायक है।

बैंगनी रंग उदासीनता को कम करता है, जबकि काला रंग अकेलेपन को बढ़ाता है। वास्तु शास्त्र में अधिकतर इस रंग को अवॉयड ही किया जाता है।सफेद रंग की बात करें तो यह शांति, सादगी और पवित्रता का प्रतीक है। नारंगी रंग महत्वाकांक्षाओं स्वाभिमान में वृद्धि करता है जबकि भूरा रंग निष्पक्षता को दर्शाता है।

हरा- घर की बाहरी दीवार पर वास्तु के अनुसार हरा रंग करना शुभ होता है। हरा आराम, प्रकृति और विकास का दर्शाता है। यह एक ऐसा रंग है जो कपल्स के बीच रोमांस को भी बढ़ा सकता है। घर के लिए वास्तु के अनुसार हरा रंग आपके घर में पॉजिटिविटी लाएगा और दूसरे रंगों की तुलना में बहुत साफ दिखेगा

पीला- वास्तु के अनुसार घर की बाहरी दीवार का रंग करने से पॉजिटिविटी बनी रहती है। घर के अंदर रहने वाले लोगों के जीवन में पीला रंग बहुत उम्मीद और खुशी ला सकता है। यह शक्ति का रंग है, इसलिए ऑफिस में तरक्की पाने की इच्छा रखने वाले लोगों को अपने घर को पीले रंग से रंगना चाहिए।

सफेद रंग- सफेद रंग शांति का प्रतीक माना जाता है। अगर आप अपने घर या ऑफिस में किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचना चाहते हैं, तो बाहरी हिस्से को सफेद रंग से रंगना सबसे अच्छा विकल्प है। ऐसा करने से न केवल आपके घर से निगेटिव एनर्जी दूर रहेगी। इसके अलावा, सफेद रंग हमेशा से फैशन में है और अधिक से अधिक लोगों उसे देखना पसंद करते हैं।

ऑरेंज- यदि आप घर की बाहरी दीवारों के लिए सबसे अच्छे वास्तु रंगों में से एक चुनना चाहते हैं, तो ऑरेंज कलर आपको निराश नहीं करेगा। न केवल चमकीले रंग बहुत अच्छे लगते हैं बल्कि यह आपके घर में गर्मी और खुशी भी लाता है।

भूरा- वास्तु के अनुसार घर की बाहरी दीवार का रंग ब्राउन रहे, तो ब्राउन बेज कलर के साथ जाना आपके लिए बेस्ट ऑप्शन रहेगा। यह एक भारी रंग है जो रिश्तों के लिए स्थिरता और स्थायित्व का प्रतीक है। ज्यादातर लाइब्रेरी और घर की बाहरी दीवारों के लिए लोग इसे चुनते हैं।

More From Author

AMAR PRABHAT 26 FEB 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकल फॉर वोकल का आह्वान, देशवासियों से कही ये बात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *