Whatsapp Hijacking? तकनीक जितनी उन्नत होती जा रही है, उतनी ही डाटा हैकिंग को लेकर टेंशन भी बढ़ती जा रही है। Whatsapp हाइजैकिंग भी कुछ ऐसा ही है। इस शब्द को पढ़कर आप बहुत कुछ अंदाजा लगा सकते हैं। लेकिन वॉट्सऐप हैकिंग का मामला थोड़ा अलग है। जरूरी नहीं है कि कोई आपके व्हाट्सएप को जबरदस्ती हैक कर ले। ऐसा गलती से भी हो सकता है।
वॉट्सऐप हाईजैक होने के बाद कोई आपकी चैट, कॉन्टैक्ट्स और अन्य जानकारियों का क्या करता है, यह किसी की किस्मत पर निर्भर करता है। ऐसा भी हो सकता है कि आपका डाटा किसी गलत व्यक्ति के हाथ लग जाए। वह आपके अकाउंट से कॉन्टैक्ट्स को ठगने की भी कोशिश कर सकता है। लेकिन पहले ये समझ लीजिए कि आखिर ये WhatsApp हाईजैकिंग है क्या। अक्सर जब लोग नया नंबर लेते हैं तो पुराने नंबर को स्विच ऑफ कर देते हैं या लंबे समय तक उसका इस्तेमाल नहीं करते हैं।
उस नंबर से लोगों का व्हाट्सएप अकाउंट बन जाता है। अगर कभी टेलीकॉम कंपनी उस नंबर को किसी दूसरे यूजर को अलॉट कर देती है और वह उस नंबर से वॉट्सऐप अकाउंट बना लेता है तो आपके अकाउंट की सारी जानकारी उसके पास पहुंच जाएगी। कुछ समय पहले एक यूजर के साथ ऐसा हुआ है। दरअसल, एक यूजर ने नया सिम कार्ड लिया और उस नंबर से नया वॉट्सऐप अकाउंट बना लिया। लेकिन इसके बाद उसके होश उड़ गए। उस नंबर पर पहले से ही एक व्हाट्सएप अकाउंट था। उस पर एक लड़की की फोटो थी। साथ ही उसकी कई लोगों से चैट भी हुई थी।
कोई भी यूजर इस स्थिति का सामना कर सकता है। ऐसा शायद ही हो कि आपके खातों की जानकारी के साथ कोई और छेड़छाड़ न करे. जिस नंबर से आपने अकाउंट बनाया है उसे एक्टिव रखें। अगर किसी वजह से आपको नंबर स्विच ऑफ करना पड़ रहा है तो व्हाट्सएप को इसकी जानकारी देकर नंबर अपडेट कर लें। यह विकल्प ऐप में ही उपलब्ध होगा। इसके बाद अकाउंट पहले से दूसरे नंबर पर आ जाएगा।