cholesterol

कोलेस्ट्रॉल के बढ़ते लेवल को झट से कैसे कम करें , जाने यहां

मानव शरीर में पाया जाने वाला कोलेस्ट्रॉल मोम जैसा एक पदार्थ है। जो यकृत से उत्पन्न होता है। यह सभी पशुओं और मनुष्यों के कोशिका झिल्ली समेत शरीर के हर भाग में पाया जाता है। अगर शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल मैनेज रहता है तो शरीर के लिए सही माना जाता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल भोजन में मांसाहारी आहार के माध्यम से भी पहुंचता है यानी अंडे, मांस, मछली और डेयरी उत्पाद इसके प्रमुख स्रोत हैं। अनाज, फल और सब्जियों में कोलेस्ट्रॉल नहीं पाया जाता है। कोलेस्ट्रॉल 2 तरह के होते हैं।

पहला बैड कोलेस्ट्रॉल और दूसरा गुड कोलेस्ट्रॉल। धमनियों में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से दिल तक खून नहीं पहुँच पाता, जिससे व्यक्ति को हार्ट अटैक का खतरा रहता है। इसलिए अच्छे स्वास्थ्य और अच्छी लाइफस्टाइल के लिए सही खान पान का होने बेहद जरुरी है। सोच समझकर खाने का किया गया सेवन शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होता है। यहां हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के सेवन के बारे में बताएंगे जिसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल अपने आप कम होने लगता है।

प्लांट बेस्ड फ़ूड
वैसे व्यक्ति जिसके शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल है वो प्लांट बेस्ड फ़ूड का सेवन कर सकता है। ऐसे में प्लांट बेस्ड फूड्स में शामिल हैं- सेम, पालक, मटर, टोफू आदि. इन सभी में पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं और यह बैड कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में सहायक होता है।

बिन्स
बिन्स का सेवन भी हाई कोलेस्ट्रॉल वाले व्यक्ति के लिए सहायक होता है। बिन्स में घुलनशील फाइबर पाया जाता है। वहीं बिन्स के खाने से ज्यादा समय तक पेट भरा रहता है जिससे देर तक भूख नहीं लगती और बिन्स खाने से वजन भी कम होता है।

नट्स
बादाम, अखरोट, मूंगफली और अन्य नट्स खाना ह्रदय के लिए अच्छा होता है। नट्स में बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं जो कई तरह से हमारे दिल की रक्षा करते हैं। और कोलेस्ट्रॉल लेवल भी काम करने में मदद करता है।

मछली
मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। जो बैड कोलेस्ट्रॉल को काम करने में मदद करता है। वहीं जो व्यक्ति मछली का सेवन नहीं करता है वो फिश ऑयल की कैप्सूल खा सकते हैं। इसके अलावा इसके अलावा बहुत सारे एडिबल बीज जैसे की सूरजमुखी के बीज, चिया सीड्स, भांग के बीज, तिल के बीज और कद्दू के बीज का भी सेवन कर सकते हैं।

वहीं कुछ ऐसे फ्रूट्स भी होते हैं जिनके सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता हैं।

पपीता
पपीता में बहुत सारा फाइबर पाया जाता है जो बैड कोलेस्ट्रॉल काम करने में सहायक होता है। इसके अलावा ब्लड प्रेशर को भी कण्ट्रोल करता है। वहीं पपीता खाने से पाचन तंत्र भी सही रहता हैं।

एवोकाडो
एवोकाडो में विटामिन K,C, B5, B6, E और मोनोअनसैचुरेटेड फैट होता है, जो आपके दिल को हेल्दी रखने और स्ट्रोक के खतरे को कम करने में मदद करता है। यह शरीर में बैड और गुड कोलेस्ट्रॉल लेवल को मेंटेन करने के साथ ही ब्लड प्रेशर को भी संतुलित करता है।

सेब
हर दिन एक व्यक्ति को रोजाना एक सेब खाना चाहिए। इससे अनेक बिमारियों को दूर किया जा सकता है। वहीं सेब में पेक्टिन नामक पदार्थ पाया जाता है जिससे व्यक्ति के शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल काम किया था।

 

More From Author

योगी सरकार

UP Budget Session 2023 : योगी सरकार आज पेश करेगी लगभग सात लाख करोड़ रुपये का बजट

अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस: भाषाओं के संरक्षण के लिए वैश्विक प्रयास जरूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *