भारतीय स्टेट बैंक

SBI Job: भारतीय स्टेट बैंक ने 868 पदों पर निकाली वैकेंसी, ऐसे कर सकेंगे आवेदन

नई दिल्ली: अगर आप भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में नौकरी खाव्हिश रखते हैं, तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। SBI ने बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट फैसिलिटेटर (बीसीएफ) के पदों पर बम्पर वैकेंसी निकाली है।

बैंक की तरफ से 10 मार्च 2023 को जारी विज्ञापन (सं.CRPD/RS/2022-23/35) के अनुसार, एसबीआई के देश भर में बने विभिन्न सर्किल में कुल 868 बीसीएफ के पदों पर भर्ती की जानी है। इस भर्ती के लिए आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को किसी भी तरह की फीस का भुगतान नहीं करना है।

इन सर्किल के लिए निकली वैकेंसी

जिन सर्किल के लिए वैकेंसी निकाली गई है, उममें नई दिल्ली, लखनऊ, पटना, जयपुर, भोपाल, चंडीगढ़ आदि शामिल हैं। एसबीआई द्वारा बीसीएफ की भर्ती संविदा के आधार पर की जाएगी। इन पदों के लिए पीएसबी से रिटायर्ड ऑफिसर ही आवेदन कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट, sbi.co.in पर कैरियर सेक्शन में एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से भर्ती नोटिफिकेशन डाउनलोड करें। उसके बाद सम्बन्धित अप्लीकेशन पेज पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवार 31 मार्च 2023 तक अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।

 

More From Author

केंद्र सरकार ने राज्यों के पूंजीगत और विकासात्मक व्यय में तेजी लाने के लिए उन्‍हें व्‍यापक सहयोग देने के लिए राज्य सरकारों को 1,40,318 करोड़ रुपये के कर अंतरण की 14वीं किस्त जारी की

वायुसेना के लिए 6 डोर्नियर-228 विमान की खरीद करेगा रक्षा मंत्रालय, एचएएल के साथ किया अनुबंध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *