Back Pain

Back Pain: कमर के असहनीय दर्द से झटपट मिलेगा आराम! बस इन देसी तेलों से करें मालिश

Back Pain: खराब लाइफस्टाइल और गलत पॉश्चर की वजह से कमर दर्द और पीठ दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है। कई बार यह दर्द इतना बढ़ जाता है कि हमें काम करने में भी दिक्कतें होती हैं। बता दें कि भारत में ज्यादातर लोग पीठ दर्द की समस्या से पीड़ित है। कई बार यह पेन असहनीय हो जाता है जिसके कारण हम पेन किलर्स का सेवन करते हैं। ज्यादा पेन किलर का सेवन करना भी हमारे शरीर के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। ऐसे में आप पीठ दर्द और कमर दर्द को दूर करने के लिए देसी तेलों से मालिश कर सकते हैं। शरीर में इन तेलों की मालिश आने से आपको झटपट आराम मिल जाएगा।

सरसों का तेल

अगर आप कमर के दर्द से परेशान हैं तो इस समस्या को दूर करने के लिए सरसों के तेल की मालिश एक सबसे बेहतर विकल्प है। आप इस तेल से मालिश करके अपनी मांसपेशियों को आराम दे सकते है। सरसों के तेल में 3 से 4 लहसुन की कलियां डालकर खौला लें। उसके बाद तेल को ठंडा होने के लिए रख दें। तेल ठंडा होने के बाद उसे प्रभावित स्थान पर लगाएं और 5 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें।

तिल का तेल

कमर के दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप तिल के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें कि, तिल के तेल से मालिश करने से मांसपेशियां रिलेक्स होती हैं और दर्द छूमंतर हो जाता है। तेल से मालिश करने से आपकी मांसपेशियों की ऐंठन भी चली जाती है। तिल के तेल को हल्का सा गुनगुना करने के बाद आप इसे प्रभावित स्थान पर मालिश करें।

जैतून का तेल

जैतून का तेल कमर दर्द और जकड़न में काफी फायदेमंद साबित होता है। बता दें कि, जैतून के तेल से मालिश करने से हमारा ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे दर्द में राहत मिलती है। जैतून के तेल को प्रभावित स्थान पर लगाएं और उसे 3-4 मिनिट तक हल्के हाथों से मालिश करें। ऐसा आप दिन में दो-तीन बार करें इससे आपको कमर दर्द की परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा।

More From Author

कृति वर्मा

कृति वर्मा पर ईडी ने कसा शिकंजा, 263 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में आया अभिनेत्री का नाम

Valentine Special 2023

Valentine Special: इस पेड़ की पूजा से बदल जाएगी आपकी दुनिया, मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *