Jaya Kishori

Jaya Kishori Networth: मोटिवेशनल गुरु भी है जया किशोरी ,करोड़ों में है मीडिया में फॉलोअर्स

कथावाचक जया किशोरी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। सिर्फ 27 वर्ष की आयु में जो पहचान इन्होंने अपनी पूरे देश में बनाई है शायद ही कोई बना सके। जया किशोरी इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। इसकी वजह है इनकी शादी की अफवाहें। अफवाह है कि जया किशोरी और मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम सरकार के नाम से मशहूर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शादी के बंधन में बँध सकते हैं। जया किशोरी कथावाचक के साथ ही मोटिवेशनल गुरु भी हैं।

सोशल मीडिया पर जया के करोड़ों में फॉलोवर हैं।राजस्थान के सुजानगढ़ में हुआ था जन्मजया किशोरी का जन्म 13 अप्रैल 1995 को राजस्थान के सुजानगढ़ में हुआ था। ये एक ब्राह्मण परिवार से हैं। जया किशोरी बचपन से ही भजन पाठ करती हैं। जया कई इंटरव्यू के दौरान बता चुके हैं कि इनके दादा-दादी ने इन्हें भजन गाना सिखाया हैं। जया किशोरी का असल नाम जया शर्मा है। इन्हें किशोरी की उपाधि दी गई है, इसलिए ये अपने नाम में जया किशोरी लिखती हैं।

बी.कॉम तक पढ़ाई की है जया किशोरीजया किशोरी की शुरूआती शिक्षा श्री शिक्षणाटन कॉलेज और कोलकाता की महादेवी बिरला विश्व एकेडमी से हुई है। जया ने ओपन स्कूलिंग से बी.कॉम की पढ़ाई भी की है। उन्हें पढ़ना बेहद पसंद है, इसका जिक्र करते हुए एक इंटरव्यू में जया किशोरी ने बताया था कि वो और पढ़ाई करना चाहती हैं। उन्होंने अपनी 12वीं की पढ़ाई के समय श्रीमद भागवत कथा को याद कर लिया था। वह अपनी पढ़ाई के साथ साथ भजन और गीता का पाठ करती थीं।

More From Author

तलवार से साध्वी ने मारने की कोशिश की , एक आरोपी को गिरफ्तार

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी, VHP ने लिया ये बड़ा एक्‍शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *