Film Adipurush: ‘मर्यादा पुरुषोत्तम पर फिल्म ने सारी मर्यादाएं लांघीं’, आदिपुरुष पर आक्रामक ठाकरे गुट

Film Adipurush : जिस भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है, उसी राम पर बनी फिल्म आदिपुरुष ने सारी मर्यादाएं लांघ दी हैं. भारत के करोड़ों मानस पर राम के नाम का जितना प्रभाव और सम्मान रहा है, आदिपुरुष फिल्म से उनका उतना बड़ा अपमान हुआ है. इस फिल्म में हमारे भगवान का मजाक बनाने की महा भूल के लिए आदिपुरुष के लेखक मनोज मुंतशिर, निर्देशक ओम राउत और टीम देश से माफी मांगें. इन शब्दों में उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने फिल्म के प्रति अपनी नाराजगी जताई है.

शिवसेना सांसद ने खासकर आदिपुरुष फिल्म के संवाद पर भड़कते हुए इसे ‘सड़क छाप’ बता दिया है. उन्होंने रामायण पर आधारित इस माइथोलोजिकल ऐक्शन फिल्म को पूरी तरह से कचरा कहा है. प्रियंका चतुर्वेदी ने इस संबंध में किए गए अपने ट्वीट में कहा कि, आदिपुरुष के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर और डायरेक्टर ओम राउत को खास तौर से वीर हनुमान के भद्दे डायलॉग के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए.

हे राम! ऐसे श्री राम-हनुमान तो न वाल्मीकि रामायण में हैं, न रामचरितमानस में

बता दें कि आदिपुरुष फिल्म में जिस तरह से रामायण के पात्रों को दर्शाया गया और हनुमान समेत बाकी किरदारों के मुंह से जिस तरह के संवाद कहलवाए गए हैं उसके लिए आदिपुरुष की टीम को सोशल मीडिया में जबर्दस्त ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. फिल्म में दिखाए गए किरदारों का दूर-दूर तक वाल्मीकि रामायण या तुलसीदास रचित रामचरितमानस से संबंध नहीं दिखाई दे रहा है.

More From Author

TMC नेता

पश्चिम बंगाल में TMC नेता की पीट-पीटकर हत्या, चुनावी हिंसा में अब तक 6 की गई जान

Heat Stroke In Up

Heat Stroke In Up: : प्रचंड गर्मी ने मचाया कोहराम, 72 घंटे में 74 की मौत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *