अक्षय कुमार को झटका, OMG 2 पर सेंसर बोर्ड ने लगाई रोक, क्या अब मेकर्स क्या करेंगे ?

सिनेमा जगत से कई बड़ी खबरें सुर्खियों में बनी रहीं। एक तरफ जहां अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ओएमजी 2’ को मेकर्स ने बड़ा झटका दिया है। तो वहीं दूसरी ओर शाहरुख खान के लिए ‘जवान’ के डायरेक्टर एटली कुमार ने एक स्पेशल पोस्ट लिखा है। प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ के मेकर्स को सुप्रीम कोर्ट से अभी राहत नहीं मिली है। वहीं मशहूर डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ को लेकर भविष्यवाणी की है कि यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होगी। बॉलीवुड लाइफ की इस रिपोर्ट में आपको 5 बड़ी खबरें पढ़ने को मिलेंगी।

ओएमजी 2 को सेंसर बोर्ड से लगा झटका
अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ओएमजी 2’ को सेंसर बोर्ड ने पास करने से इनकार कर दिया है, जिसके बाद फिल्म को रिव्यू कमेटी के पास भेज दिया गया है।

‘आदिपुरुष’ के मेकर्स को SC से नहीं मिली राहत
प्रभास और कृति सेनॉन की फिल्म ‘आदिपुरुष’ पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा था। अब फिल्म के मेकर्स को सुप्रीम कोर्ट ने 27 जुलाई को कोर्ट के सामने पेश होने के आदेश दिए हैं। साथ ही मामले में कोर्ट ने केंद्र सरकार को भी ‘आदिपुरुष’ पर अपने विचार प्रकट करने के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित करने का निर्देश दिया है।

 

More From Author

“13 JULAY

इलाहाबाद विश्वविद्यालय

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र की मौत के बाद बवाल, जानें क्या है पूरा मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *