Salman Khan Death Threat : 30 तारीख को मारूंगा’, सलमान खान को ‘रॉकी भाई’ ने फिर से दी जान से मारने की धमकी

Salman Khan Gets Death Threat: फिल्म अभिनेता सलमान खान को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है। एक बार फिर एक्टर को जान से मारने की धमकी मिली है। जानकारी के मुताबिक सोमवार रात एक शख्स ने मुंबई पुलिस कंट्रोल को फोन किया और सलमान को मारने की धमकी दी। धमकी देने वाले शख्स ने खुद का नाम रॉकी भाई बताया है। धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

खबरों की मानें तो फोन कॉल करने वाले रॉकी भाई ने पुलिस कंट्रोल को बताया कि वो जोधपुर का रहने वाला है और एक गौरक्षक है। ये धमकी भरा फोन कॉल सोमवार की रात 9 बजे आया था।

गौरतलब है कि सलमान खान को पिछले महीने दो बार धमकी मिली थी। उन्हें 18 और 23 मार्च को मेल के ज़रिए धमकी मिली। अभिनेता को एक बार जान से मारने की धमकी भरा ई-मेल भी मिल चुका है। धमकी में कहा गया था कि सलमान से मेरे बॉस गोल्डी भाई (गोल्डी बरार) को बात करनी है, जल्द उससे संपर्क करो। मेल में ये भी कहा गया, ‘इस बार तो सूचना दे रहे हैं, आगे सीधा एक्शन होगा।’

जेल में बंद गैंग्सटर लॉरेंस बिश्नोई ने भी पिछले महीने एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान को काला हिरण विवाद मामले में माफी मांगने के लिए बोला था। उसने कहा था कि सलमान खान माफी नहीं मांगेगे तो वो उनका अहंकार तोड़ देगा।

More From Author

उत्तर प्रदेश: बार में रामायण के रीमिक्स पर जमकर थिरके लोग, वीडियो वायरल होते ही एक्शन में पुलिस

UP Corona Update: उत्तर प्रदेश में फिर से पैर पसार रहा कोरोना, जारी की गाइडलाइंस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *