Grammys Awards 2023 : साल 2023 के बहुप्रतीक्षित म्यूजिक अवॉर्ड कार्यक्रम ग्रैमी अवॉर्ड्स में एक बार फिर भारत का परचम फहराया जा चुका है। दरअसल, बेंगलुरु के रहने वाले संगीतकार रिकी केज ने अपना तीसरा ग्रैमी अवॉर्ड जीता है। रिकी को उनकी एल्बम ‘डिवाइन टाइड्स’ के लिए इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। अमेरिका में जन्मे संगीतकार ने मशहूर ब्रिटिश रॉक बैंड ‘द पुलिस’ के ड्रमर स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ अपना यह अवॉर्ड शेयर किया है।
सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हुए रिकी ने इस बात की जानकारी दी है। यह तीसरा मौका है जब रिकी रेज को अपने एल्बम के लिए इस पुरस्कार से नवाजा गया है। इससे पूर्व रिकी रेज ने 2015 में अपनी एल्बम विंड्स ऑफ समसारा के लिए यह अवॉर्ड जीता था। वहीं साल 2022 में उन्होंने म्यूजिकल एल्बम डिवाइन टाइड्स के लिए बेस्ट न्यू एज एल्बम की कैटेगरी में स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ ग्रैमी जीता था। (Grammys Awards 2023)
अपने पोस्ट में रिकी ने लिखा- ‘मैंने अपना तीसरा ग्रैमी अवॉर्ड जीत लिया है। बेहद खुश और आभारी हूं, मैं इस अवॉर्ड को भारत के नाम डेडिकेट करता हूं।’ गौरतलब है रिकी ने मशहूर ब्रिटिश रॉक बैंड द पुलिस के ड्रमर स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ यह अवॉर्ड शेयर किया है। उन्होंने इस एल्बम में रिकी के साथ काम किया है। दोनों को यह अवॉर्ड सर्वश्रेष्ठ इमर्सिव ऑडियो एल्बम कैटेगरी में दिया गया है।
2023 से पहले भी रिकी को उनके म्यूजिक एल्बम के लिए ग्रैमी अवॉर्ड मिल चुका है। बता दें की 2015 में उन्हें अपनी एल्बम विंड्स ऑफ समसारा के लिए यह अवॉर्ड जीता था। वहीं साल 2022 में दोबारा उन्होंने म्यूजिकल एल्बम डिवाइन टाइड्स के लिए बेस्ट न्यू एज एल्बम की कैटेगरी में स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ ग्रैमी जीता था। 2023 में भी उनके इस एल्बम को दोबारा ग्रैमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
रिकी केज दुनियाभर के 30 देशों में कुल 100 से ज्यादा अवॉड्र्स जीत चुके हैं। रिकी को उनके काम के लिए यूनाइटेड नेशंस ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन आर्टिस्ट और यूथ आइकॉन ऑफ इंडिया के लिए नॉमिनेट किया जा चुका है। 2021 में रिलीज हुए उनके फेमस एल्बम डिवाइन टाइड्स में 9 गाने और आठ म्यूजिक वीडियो शामिल हैं।
बता दें, स्टीवर्ट कोपलैंड ने इस एल्बम में रिकी के साथ सहयोग किया था। 65वें ग्रैमी अवार्ड्स में, दोनों को यह अवॉर्ड सर्वश्रेष्ठ इमर्सिव ऑडियो एल्बम कैटेगरी में ग्रामोफोन ट्रॉफी जीती है। जाने-माने म्यूजिक कंपोजर रिकी केज ने पहली बार साल 2015 में अपनी एल्बम ‘विंड्स ऑफ समसारा’ के लिए यह अवॉर्ड जीता था। 2015 में यह सम्मान हासिल करने के बाद रिकी ने एक बार फिर साल 2022 में एल्बम ‘डिवाइन टाइड्स’ के लिए ‘बेस्ट न्यू एज एल्बम’ की कैटेगरी में स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ ग्रैमी अवॉर्ड मिला था। (Grammys Awards 2023)