महाकालेश्वर मंदिर

फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं , लगाया ध्यान

भोपाल । बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने बुधवार को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भगवान शिव के दर्शन किए। उन्हें ‘गर्भगृह’ में पूजा-अर्चना करते देखा गया।

महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी संजय गुरु ने कहा कि ‘गर्भगृह’ में मत्था टेकने के बाद सारा ने ‘नंदी बाबा’ की पूजा में भी हिस्सा लिया। वह इंदौर होते हुए उज्जैन पहुंची। एक्ट्रेस ने ‘तीर्थकोट कुंड’ में भी पूजा की। सारा ने मंदिर में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जरा हटके, जरा बचके’ के लिए प्रार्थना की।

सारा अली की फिल्म ‘जरा हटके, जरा बचके’ रिलीज होनेवाली है। फिल्म में उनकी विकी कौशल के साथ बनी जोड़ी को लेकर खासी चर्चा हो रही है। है। फिल्म की रिलीज से पहले वे यहां आईं और महाकाल की पूजा की। वे महाकाल की भक्ति में ऐसी लीन हुईं कि उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर बाकायदा आंख मूंदकर ध्यान लगाया।

महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित संजय गुरु ने बताया कि सुबह सारा अली खान बाबा महाकाल की भस्मआरती में शामिल हुईं। उन्होंने गर्भ गृह में जाकर महाकाल की पूजा की और इसके बाद वे नंदी हॉल में गईं जहां ध्यान रमाया। सारा अली खान बाद में कोटि तीर्थ कुंड गईं और ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप किया। उन्होंने करीब एक घंटे तक मंत्र जाप किया। वे सुबह सात बजे की आरती में भी शामिल हुईं।

More From Author

Bank Holidays

Bank Holiday : इस महीने 12 दिन बैंकों में नहीं होगा काम काज, देखें लिस्ट

भारतीय मानक ब्यूरो आयुष जड़ी-बूटियों, उत्पादों से संबंधित 31 भारतीय मानकों को अधिसूचित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *