ताजिया जुलूस के दौरान पथराव

ताजिया जुलूस के दौरान पथराव, लहराई गईं तलवारें, पुलिस ने भांजी लाठियां

नई दिल्ली : राजधानी के नांगलोई क्षेत्र में ताजिया निकलने के दौरान पथराव हो गया। शनिवार को ताजिया निकलने के दौरान भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया। इस दौरान पुलिस की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया गया। इसमें पुलिस स्टाफ भी घायल हुए। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। खबर है कि जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने पथराव की घटना को अंजाम दिया।

कैसे शुरू हुआ पथराव?
घटना के बारे में दिल्ली पुलिस के डीसीपी (बाहरी दिल्ली) हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नांगलोई में ताजिये का जुलूस निकल रहा था। इसमें करीब 8 से 10 हजार लोग मौजूद थे। ताजिये के साथ उनके आयोजनकर्ता भी यहां से गुजर रहे थे। एक दो आयोजनकर्ता पुलिस पर भड़क गए। डीसीपी ने कहा कि ताजिये का जो रूट पहले से तय था उससे अलग जाना चाह रहे थे। इस पर पुलिस की तरफ से मना किया गया। इसके बाद जुलूस में शामिल लोगों ने पुलिस पर पथराव किया। इसके बाद पुलिस को शांति बनाए रखने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।

दोषियों पर ऐक्शन लेगी पुलिस
डीसीपी सिंह ने कहा कि पत्थरबाजी में कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इसके अलावा पुलिस की गाड़ियों को नुकसान भी पहुंचा है। ताजिए के दौरान तलवारें लहराने और वहां से गुजर रही गाड़ियों पर पत्थरबाजी के सवाल पर पुलिस ने बताया कि हमारा जोर शांति बनाए रखने पर है। डीसीपी ने कहा कि इस मामले में जो भी कानूनी कार्रवाई होगी पुलिस करेगी। पुलिस ने बताया कि जांच में दोषी सामने आएंगे।

More From Author

अपराध में यूपी नंबर वन, बीजेपी संरक्षण में महिलाओं के साथ हो रही घटनाएं: अखिलेश यादव

वाराणसी में ताजिया जुलूस के दौरान पथराव, दर्जनों लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *