बिहार में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बेगूसराय का है, जहां 10 साल की बच्ची का शव पड़ोसी के बेसमेंट से मिला है। शव को 10 फीट गड्डा खोदकर दफनाया गया था। परिवार का आरोप है कि बच्ची के साथ गैंगरेप किया गया है। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। फिलहाल मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम के बाद ही रेप की पुष्टि की जा सकती है।
बताया जा रहा है कि बच्ची 24 जुलाई को पड़ोसी गुड्डू सिंह (47) के घर मेहंदी के पत्ते तोड़ने गई थी। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था। 27 जुलाई की शाम को पुलिस ने आरोपी के घर से शव बरामद किया था। मामला बछवारा थाना इलाके का है। घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर में आग लगा दी और तोड़फोड़ की है। इसके साथ ही एक कार को भी आग के हवाले कर दिया।