शाइस्ता परवीन

उमेश पाल हत्याकांड: शाइस्ता की तलाश, असरावल में STF का छापा, 9 लोगों को पकड़ा

प्रयागराज : यूपी एसटीएफ को उमेश पाल हत्याकांड में माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की तलाश जारी है। शाइस्ता परवीन को पकड़ने के लिए एसटीएफ लगातार यूपी में अलग-अलग जगहों पर दबिश दे रही है। शाइस्ता परवीन और आयशा नूरी पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती बनी हुई हैं। यूपी एसटीएफ ने इस बीच पिपरी के असरावल खुर्द और कलां गांव में छापेमारी की है। लेकिन शाइस्ता परवीन और आयशा नूरी एसटीएफ के हाथ नहीं लगीं।

यूपी एसटीएफ दबिश के दौरान चार महिलाओं समेत 9 लोगों को पकड़कर अपने साथ ले गई। अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की हत्या के बाद से लगातार यूपी एसटीएफ शाइस्ता परवीन और आयशा नूरी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। काफी कोशिशों के बावजूद एसटीएफ इन्हें पकड़ने में नाकाम रही है।

असरावल खुर्द और कलां के रहने वाले लोगों के मुताबिक, एसटीएफ और क्राइम ब्रांच ने उनके गांवों में दबिश दी। लोगों के मुताबिक, शाइस्ता और नूरी की तलाश में पुलिस की टीम आई थी। छापेमारी के दौरान पुलिस की टीम ने परिवार के लोगों से पूछताछ भी की। शक के आधार पर पुलिस की टीम चार महिलाओं और पांच पुरुषों को अपने साथ ले गई। खबरों के मुताबिक, यह बात समाने आई है कि जिन लोगों को पुलिस की टीम पकड़कर लेक गई है, वह शाइस्ता और नूरी के संपर्क में थे। उनसे आगे की पूछताछ जारी है।

खबरों के मुताबिक, पुलिस की टीम को यह पता चला था कि शाइस्ता और नूरी दोनों गांवों में ठहरी हुई थीं, लेकिन छापामारी के दौरान वह नहीं मिलीं। ऐसे में अब यूपी एसटीएफ की टीम आसपास के गांवों के साथ यमुना नदी किनारे भी तलाशी अभियान चला रही है।

More From Author

दंपत्ति ने फांसी लगाकर दी जान

दंपत्ति ने फांसी लगाकर दी जान , मासूम तीन दिन तक भूखा-प्यासा रहा

AMAR PRABHAT 26 APR 23

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *