फायरिंग करना कांग्रेस नेता को पड़ा महंगा

शादी में फायरिंग करना कांग्रेस नेता को पड़ा महंगा, पुलिस ने जब्त किया दो पिस्टल समेत 47 जिंदा कारतूस

रायपुर : जांजगीर-चांपा जिले के कांग्रेस नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह के बेटे की शादी के बाद आयोजित आशीर्वाद समारोह में हुई ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग पर कार्रवाई की गई है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह के लाइसेंसी पिस्टल और 30 नग जिंदा कारतूस को जब्त कर लिया गया है। इसके अलावा 2 एयर पिस्टल भी बरामद किया गया है। 12 फरवरी को ग्राम रसौटा में आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया था।

वहीं राघवेंद्र प्रताप सिंह के बेटे शांतनु प्रताप सिंह की लाइसेंसी पिस्टल 0.32 बोर से 3 बार हवाई फायरिंग की गई थी, जिसमें से 2 नग खाली कारतूस का खोखा बरामद किया गया है। साथ ही 47 जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। इस मामले में दोनों पिता-पुत्र का लाइसेंस निरस्त करने और दोनों के शस्त्रों को राजसात करने के लिए एसपी ने कलेक्टर को आवेदन भेजा है। वीडियो की और बारीकी से जांच करने के लिए एक्सपर्ट को भेजने की बात कही है।

इस मामले में एएसपी अनिल कुमार सोनी ने बताया कि शादी समारोह में महिला और पुरुषों ने जमकर हर्ष फायरिंग की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था। इस पर कार्रवाई करते हुए गवाहों का बयान लिया गया और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। पुलिस ने राघवेंद्र सिंह और उनके बेटे शांतनु सिंह का लाइसेंसी पिस्टल और दो टॉय गन जब्त कर लिया है। 47 कारतूस, 2 खाली कारतूस भी जब्त किए गए हैं। शस्त्रधारकों द्वारा लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन करना पाया गया। जब मामले की जानकारी एसपी विजय अग्रवाल को हुई, तो उन्होंने कार्रवाई करने के लिए पामगढ़ थाना प्रभारी सनत कुमार को निर्देशित किया था।

जांजगीर-चांपा जिले में कांग्रेस नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह के बेटे की शादी के बाद आयोजित आशीर्वाद समारोह में दूल्हा-दुल्हन से लेकर रिश्तेदारों तक ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर डाली। सब ने एक-एक कर रिवॉल्वर और पिस्टल से आसमान में कई गोलियां चलाईं। फायरिंग करने वालों ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया। इसके बाद अब एसपी ने कार्रवाई की बात कही थी।

More From Author

ICC Ranking : ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, तीनों फॉर्मेट में नंबर 1 बानी भारतीय टीम

16 FEB 2023

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *