‘हिंदू धर्म पर विवादित बयान पर कांग्रेस विधायक गिरफ्तार, पार्टी ने किया नोटिस जारी

हिंदू धर्म और संतों को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर कांग्रेस विधायक अफताबुद्दीन मोल्लाह को गिरफ्तार कर लिया गया है। मोल्लाह को गुवाहाटी में विधायक वाजिद अली चौधरी के घर से गिरफ्तार किया गया। दिसपुर पुलिस स्टेशन में कांग्रेस विधायक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अफताबुद्दीन मोल्लाह जालेश्वर विधानसभा सीट से वर्तमान में विधायक हैं। कांग्रेस विधायक पर आरोप है कि उन्होंने 4 नवंबर को गोलपारा जिले में एक सार्वजनिक बैठक में पुजारियों, नामघरिया और संतों को निशाना बनाते हुए भड़काऊ भाषण दिया था। कांग्रेस पार्ट की तरफ से भी नोटिस जारी कर विधायक अफताबुद्दीन से सवाल किया गया है।

असम में अफताबुद्दीन मोल्लाह ने 4 नवंबर को एक जनसभा में कहा, ‘हिंदू जहां होते हैं, वहां गलत काम होता है। मंदिर के पुजारी और नामघर के केयरटेकर्स दुष्कर्मी हैं।’

दरअसल, असम के धेमाजी जिले में नामघरिया गांव हैं, जहां के लोगों को नामघरिया के तौर पर जाना जाता है। नामघरिया लोग वैष्णव पद्धित उपासना वाले धार्मिक जगहों की देखभाल का जिम्मा संभालते हैं। उनके इस बयान से काफी बवाल मचा हुआ है।

असम कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा ने विधायक अफताबुद्दीन के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया। इसमें उनसे कहा गया कि आपके जरिए जनसभा में पुजारियों, नामघरियों और संतों को लेकर दिए बयान की असम के लोगों ने निंदा की है। कांग्रेस पार्टी इस तरह के बयानों का समर्थन नहीं करती है। नोटिस में विधायक से कहा गया कि वे अपना बयान वापस लें और मीडिया के सामने आकर माफी मांगें। कांग्रेस ने अभी तक विधायक की गिरफ्तार पर कुछ नहीं कहा है।

More From Author

नीतीश की भाषा पर पीएम मोदी का हमला, बोले – कोई शर्म नहीं, कितना नीचे गिरोगे…

पति काला था, इसलिए पत्नी ने पेट्रोल डालकर जला दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *