UP NEWS : बदमाशों ने दरोगा के सीने में गोली मारकर की हत्या

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के अरांव थाने में तैनात उपनिरीक्षक की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। घटना की जानकारी होते ही एसपी ग्रामीण सहित कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

जिला कन्नौज के थाना इंदरगढ़ के गांव सदाअतपुर निवासी दिनेश मिश्रा (55) इंद्रसेन मिश्रा अरांव थाना में उपनिरीक्षक पद पर तैनात थे। गुरूवार रात लगभग 8 बजे बाइक पर सवार होकर एक ग्रामीण युवक के साथ अरांव-मैनपुरी मार्ग स्थित गांव में विवेचना करने गए थे। वापस लौटने के दौरान चंदपुरा -पीथेपुर के मध्य अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने दारोगा को गोली मार दी। गोली दारोगा के सीने में लगने के कारण वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। बदमाश गोली मारने के बाद बदमाश फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायल दरोगा को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लाए, जहां चिकित्सकों ने दरोगा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है।

More From Author

नूंह में हिंसा

नूंह में हिंसा में शामिल संदिग्धों की 200 से अधिक झुग्गियां ध्वस्त

5 AUG 23

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *