दरिंदगी की सारी हदें पार

यूपी फिर शर्मसार! हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में 6 साल की मासूम से हैवानियत

उत्तर प्रदेश के हरदोई में शर्मसार देने वाला मामला सामने आया है। हरदोई के सांडी थाना इलाके के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में 6 साल की मासूम बच्ची से 35 साल के व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। पूरी वारदात के बारे में सुनकर आप भी दंग रहे जाएंगे। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में मासूम की चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर तो पहुंचे लेकिन वह मासूम का वीडियो बनाते रहे, किसी ने आरोपी को नहीं पकड़ा। इस दौरान मौके से आरोपी फरार हो गया।

6 साल की पीड़ित बच्ची आंगनबाड़ी स्कूल में पढ़ती है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर तीन बजे स्कूल के बाद बच्ची गांव में ही बने मंडी के चबूतरे पर खेल रही थी। इस दौरान प्यास लगने पर वह पास के अस्पताल परिसर में पानी पीने चली गई। बच्ची के पीछे-पीछे गांव का रहने वाला 35 साल का विनोद बाबा पहुंच गया। वह बच्ची को उठाकर अस्पताल के पास बने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के एक कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

कुछ लोगों ने घटना की जानकारी बच्ची के परिजनों को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और बच्ची को सीएचसी में ले जाकर भर्ती कराया। सीएचसी से बच्ची को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बच्ची को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल बच्ची का इलाज जारी है। बच्ची के पिता की तहरीर पर विनोद बाबा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

एसपी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस वारदात के बाद हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। सवाल है कि आखिर आरोपी कैसे हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के अंदर घुसा? जिस समय आरोपी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में घुसा, क्या उस समय कोई कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं था?

इस मामले में सीएमओ डॉ. रोहताश कुमार का बयान आया है। उन्होंने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी है। संबंधित एमओआईसी से रिपोर्ट तलब की जाएगी और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

More From Author

30 SEP 23

स्कॉटलैंड में खालिस्तान समर्थकों ने भारतीय उच्चायुक्त को गुरुद्वारे में जाने से रोका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *