मेरठ : प्रेमिका के घर मिली प्रेमी की लाश, युवक के भाई ने लगाया हत्या का आरोप

मेरठ : प्रेमिका के घर पर प्रेमी की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को लाश पर किसी प्रकार की चोट, कोई संघर्ष के निशान या खून नहीं मिला. बताया जा रहा कि प्रेमिका शादी शुदा है. उसके दो बच्चे हैं. हालांकि उसका पति से तलाक हो चुका है. पुलिस का कहना है कि अभी से नहीं कह सकते की हत्या हुई या अटैक से मौत हुई है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी मिल सकेगी.

पुलिस पड़ोसी और परिजनों से पूछताछ कर रही है. वहीं, भाई फुरकान ने प्रेमिका पर हत्या का आरोप लगाया है. ये मामला लिसाड़ी में किदवई नगर के गली नंबर तीन का है. इरफान पुत्र नफीस निवासी रिहान गार्डन की लाश एक महिला के घर पर मिली है. यह महिला युवक की प्रेमिका बताई जा रही है. महिला शादी शुदा है और दो बच्चों की मां है. अब यहां लिसाड़ी गेट में रहती है. इरफान का इस महिला से अफेयर चल रहा था. अक्सर मिलने उसके घर आता है. बुधवार रात भी मिलने गया था और सुबह उसकी मौत हो गई.

इरफान के भाई फुरकान ने बताया कि महिला के एक बेटे की तबीयत खराब रहती है. इरफान ही उसकी दवा का खर्चा भी उठा रहा था. उसी ने भाई को रात में बुलाया था. इसके बाद साजिश करके मार डाला. वो भाई से सिर्फ रुपए ऐठती थी. वहीं, पड़ोसियों का कहना है कि इरफान दिल का मरीज था. दिल का दौरा पड़ने से युवक की मौत हुई होगी.

CO कोतवाली ने बताया कि भाई फुरकान ने महिला पर हत्या का आरोप लगाया है. मामले की जांच की जा रही है. भाई फुरकान ने बताया कि महिला ने ही मेरे भाई को मारा है. पुलिस का कहना है कि सही जानकारी रिपोर्ट आने पर ही मिलेगी. अभी पुलिस जहर देने के एंगल, शराब की ओवरडोज की वजह से मौत होने की शंका पर जांच कर रही है.

More From Author

प्रदेशवासी शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प लें : मुख्यमंत्री आदित्यनाथ

World Wetland Day : UP में 27 जनवरी से 2 फरवरी तक मनाया जाएगा नेचर एंड बर्ड फेस्टिवल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *