टोल प्लाजा पर राज ठाकरे के बेटे का काफिला रोका तो MNS कार्यकर्ता ने की जबरदस्त की तोड़फोड़

मुंबई: महाराष्ट्र के समृद्धि महामार्ग पर सिन्नर टोल नाके में जबरदस्त तोड़फोड़ की गई है. बताया जा रहा है कि राज ठाकरे  की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना  के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सिन्नर टोल नाके पर तोड़फोड़ की है.

राज ठाकरे के बेटे और एमएनएस नेता अमित ठाकरे को आधे घंटे तक टोल नाके पर रोके जाने से गुस्से में आए पार्टी पदाधिकारियों ने तोड़फोड़ की वारदात को अंजाम दिया. इस इस तोड़फोड़ में पूरा समृद्धि टोल नाका क्षतिग्रस्त हो गया. बताया जा रहा है कि 22 जुलाई की शाम को अमित ठाकरे अहमदनगर से सिन्नर की तरफ जा रहे थे.

समृद्धि महामार्ग के सिन्नर टोल नाके  पर अमित ठाकरे के काफिले को लगभग आधे घंटे तक रोक दिया गया. इसके बाद एमएनएस के लोगों ने टोल नाके पर तोड़फोड़ की.

More From Author

DCW चीफ स्वाति मालीवाल

मणिपुर के लिए रवाना हुईं DCW चीफ स्वाति मालीवाल, पीड़ितों से मिलेंगी

सीमा हैदर

नेपाली अधिकारी का बडा खुलासा, कहां सीमा हैदर ने जासूसी मदद से पार किया था बॉर्डर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *