अतीक अहमद

अतीक-अशरफ हत्याकांड के बाद अचानक बंद हो गए 3000 मोबाइल, जांच में जुटी STF

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के माफिया अतीक अहमद और अशरफ अहमद की हत्या के बाद पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। अब इस मामले में एक नया खुलासा सामने आया है। अतीक और अशरफ की हत्या के बाद जो 3 हजार फोन सर्विलांस पर लिए गए थे, वो अब अचानक बंद हो गए हैं। इस मामले को लेकर एसटीएफ जांच में जुट गई है। हालांकि कॉल डिटेल के आधार पर एसटीएफ ने अब मुखबिरों की मदद फिर से लेना शुरू कर दिया है।

खबरों के मुताबिक, अतीक-अशरफ की हत्या के बाद दूर दराज के रिश्तेदार और सम्पर्क में रहने वाले अब दहशत में आ गए हैं। एक साथ इतने सारे मोबाइल नम्बर ऑफ हो जाने से जांच भी प्रभावित हो रही है। हालांकि कॉल डिटेल के आधार पर एसटीएफ ने अब मुखबिरों की मदद फिर से लेना शुरू कर दिया है।

24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या के बाद एसटीएफ ने असद, गुलाम, अरमान और साबिर और शाइस्ता को ढूंढ़ने के लिये पांच हजार से अधिक मोबाइल नम्बर सर्विलांस पर ले रखे थे। इससे एसटीएफ को कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी मिली थी।

बता दें कि15 अप्रैल को अतीक अहमद और अशरफ की प्रयागराज में ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दोनों को देर रात मेडिकल के लिए अस्पताल लाया गया था। पुलिस की जीप से उतर कर दोनों मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे। इसी दौरान तीनों हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर अतीक अहमद और अशरफ की हत्या कर दी। इस दौरान उन्होंने जय श्रीराम के नारे भी लगाए थे।

 

More From Author

Gujarat Riots : नरोदा नरसंहार मामले में माया कोडनानी और बाबू बजरंगी समेत 67 आरोपी बरी

दिल्ली को मिली पहली जीत

IPL 2023: दिल्ली को मिली पहली जीत, कोलकाता को चार विकेट से हराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *