महिला को तलवारों से काटा

दहशत ! कत्ल केस की पेशी पर आई महिला को तलवारों से काटा

फिरोजपुर: फिरोजपुर छावनी के ईगल चौक पर दिनदहाड़े 4 शातिरों ने तलवारों से एक महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। राहगीरों ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां से डाक्टरों ने उसे फरीदकोट मैडीकल कालेज रैफर कर दिया। इस बात की पुष्टि सिविल अस्पताल के एमरजैंसी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात डाक्टरों ने की।

वहीं, अस्पताल में भर्ती महिला पर हुए हमले की जानकारी ली गई तो पता लगा कि कमलेश रानी नाम की यह महिला फिरोजपुर के गांव खाई फेमे की रहने वाली है। 13 मार्च, 2000 में थाना कुलगढ़ी पुलिस ने कमलेश रानी सहित 3 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया था। इसी मामले में कमलेश रानी सोमवार को अदालत में पेशी पर आई थी। उसकी अगली पेशी 28 फरवरी की थी। पेशी के बाद जब कमलेश रानी अदालत से बाहर निकली तो मात्र 20 मीटर की दूरी पर ही मोटरसाइकिल पर सवार 4 लोगों ने तलवारों से कमलेश रानी पर हमला कर दिया। महिला की उंगलिया भी कटकर सड़क पर गिर गई।

हमलावारों ने महिला के सिर, हाथों तथा पेट पर कई वार किए और हमलावार अपनी तरफ से कमलेश को मरा समझ वहां से भाग गए। वारदात के कुछ देर बाद एसपी (डी) पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे फरीदकोट मैंडीकल कालेज भेज दिया गया। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

More From Author

गोधरा ट्रेन अगिनकांड मामले में गुजरात सरकार ने 11 दोषियों के लिए मृत्युदंड की मांग की

Faraaz

हाईकोर्ट ने Hansal Mehta की ‘फराज’ की रिलीज पर लगाई रोक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *