Murder News : एक ही परिवार के 4 लोगों को मारकर जलाया, नृशंस हत्या से फैली सनसनी

जयपुर: देशभर में हत्या समेत अन्य अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। ताजा मामला राजस्थान के जोधपुर का है, जहां आपसी रंजिश के चलते एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या कर दी गई। साथ ही शवों को जला दिए गए। हत्यारों ने परिवार की 6 महीने की मासूम को भी नहीं छोड़ा। बुधवार सुबह चारों के शव घर के आंगन में जले हुए मिले। मामला शहर के चौराई गांव का है। पुलिस के मुताबिक परिवार के लोग घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई।

हत्या के बाद सभी को घसीटते हुए घर के आंगन में लाया गया और आग लगा दी गई। पुलिस जांच के साथ-साथ फोरेंसिक टीम भी मौके से सबूत जुटा रही है। इस सामूहिक हत्याकांड की क्या वजह रही, बदमाश कौन थे, कहां के थे, कितने थे, किस हथियार से मर्डर किया गया, ये सब अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। ग्रामीणों ने जब सुबह घर से धुआं उठते देखा तो मकान के पास पहुंचे, जहां अंदर जाकर देखा तो पता चला चार परिजनों के शव पड़े थे। ASI अमना राम ने बताया कि पूनाराम (55), उसकी पत्नी भंवरी (50), बहू धापू (24) और उसकी 6 महीने की बेटी के शव जले हुए मिले हैं।

बच्ची का शव पूरी तरह जल गया था। बाकी के शव अधजले थे। पुलिस के मुताबिक परिवार खेती बाड़ी करता था। मृतकों में दो महिलाएं, एक पुरुष और छह महीने की बच्ची शामिल है। SP धमेंद्र सिंह ने कहा कि मासूम बच्ची से भी किसी ने रंजिश निकाल ली है। बच्ची अपनी मां के पास ही जली हालत में मिली है। माना जा रहा है कि सभी को पहले तो जान से ही मार दिया गया है या फिर इतना पीटा गया है कि वे बेहोश हो गए। उसके बाद झोपड़ी में ले जाकर सभी को जला दिया गया। फिलहाल अधजले शवों को मुर्दाघर में रखवाया गया है। झोपड़ी का अन्य सामान भी जलकर खाक हो चुका है। मामले की जांच जारी है। (Murder in Jodhpur)

More From Author

बारिश से तापमान में गिरावट

दिल्ली-UP समेत आज 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया अलर्ट

बड़ा हादसा! बिजली का करंट लगने से 15 लोगों की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *