प्रयागराज उमेश पाल हत्याकांड

उमेश पाल हत्याकांड में STF की बड़ी कार्रवाई, शूटर गुड्डू मुस्लिम 2 करीबियों को पकड़ा

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड में STF ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। एसटीएफ ने करौली इलाके से दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि इन महिलाओं ने उमेश पाल हत्याकांड में शामिल 5 लाख के इनामी शूटर गुड्डू मुस्लिम को शरण दिया था। दोनों महिलाओं से एसटीएफ पूछताछ कर रही है।

खबरों के मुताबिक, उपेश पाल की हत्या के बाद शूटर गुड्डू मुस्लिम ने करैली में शरण ली थी। कहा जा रहा है कि गुड्डू इन्हीं दोनों महिलाओं के यहां करौली में रुका था। घटना के दूसरे दिन गुड्डू ‘बमबाज’ ने शहर को छोड़ दिया था। बताया जा रहा है कि गुड्डू मुस्लिम, उमेश पाल की हत्या के बाद गोरखपुर की तरफ निकल गया था, लेकिन अब पुलिस को उसका कोई सुराग हाथ नहीं लगा। शूटरों को पकड़ने के लिए प्रयागराज पुलिस और यूपी एसटीएफ की कुल 22 टीमें लगातार छापेमारी कर रही है।

इससे पहले हत्याकांड से जुड़े एक सीसीटीवी फुटेज में गुड्डू मुस्लिम बम फेंकते देखा गया था। कहा जाता है कि गुड्डू की खासियत है कि वह गोली नहीं, बम फेंकर हत्या की वारदातों को अंजाम दिया करता था। गुड्डू पुराना हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। यूपी के तमाम माफियाओं से गुड्डू मुस्लिम के संबंध रहे हैं।

ये है पूरा मामला

प्रयागराज के राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और उनके दो सुरक्षा कर्मियों संदीप निषाद और राघवेंद्र की पिछले दिनों गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने धूमनगंज थाने में पूर्व सांसद अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन, 2 बेटों, अतीक के साथी गुड्डू मुस्लिम, गुलाम मोहम्मद और 9 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

राजू पाल कौन थे?

राजू पाल बीएसपी के विधायक थे। साल 2005 में उनकी हत्या कर दी गई थी। उमेश पाल उस हत्याकांड के मुख्य गवाह थे। राजू पाल की हत्या में मुख्य आरोपी माफिया अतीक अहमद गुजरात की जेल में बंद है।

 

More From Author

अब युवाओं को तोहफा देने की तैयारी में योगी सरकार, 1 करोड़ छात्रों को नौकरी देने की शुरू हुई तैयारी

तेंदुए ने बच्ची पर किया हमला

बिजनौर में तेंदुए ने बच्ची पर किया हमला, चीख-पुकार के बाद बचाने के लिए दौड़ पड़े लोग, फिर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *