तस्करी करने वाला गिरफ्तार

चप्पल में निकला 69 लाख रूपए का सोना, एयरपोर्ट पर तस्करी करने वाला गिरफ्तार

नई दिल्ली। सीमा शुल्क के अधिकारीयों ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो 69.40 लाख रुपये के सोने की तस्करी कर रहा था। सीमा शुल्क के एक अधिकारी ने कहा कि 12 मार्च को इंडिगो की उड़ान से बैंकॉक से बेंगलुरू पहुंचे आरोपी को अधिकारियों ने रोक लिया।

यात्रा के उद्देश्य के बारे में पूछने पर यात्री ने कहा कि “वह चिकित्सा के उद्देश्य से यात्रा कर रहा था। हालांकि, यात्री वैध चिकित्सा दस्तावेज प्रदान करने में असमर्थ रहा, जिससे अधिकारियों को संदेह हुआ। सीमा शुल्क अधिकारी ने कहा कि संदिग्ध यात्री की गहन जांच की गई।

शरीर की जांच और उसके बैग और चप्पलों की स्कैनिंग करने पर पता चला कि यात्रा के दौरान उसने जो चप्पल पहन रखी थी, उसमें सोने के कटे हुए टुकड़े थे। अधिकारी ने कहा, चप्पलें काटकर खोली गईं और कुल 1.2 किलोग्राम सोने के चार टुकड़े जब्त किए गए, जिसकी कीमत 69.40 लाख रुपये थी। आगे की जांच चल रही है।

More From Author

LLB Girl Married To Shri Krishna

यूपी की इस लड़की ने की भगवान कृष्ण से शादी, माता-पिता ने किया कन्यादान

पशु एम्बुलेंस सेवा

मुख्यमंत्री की अनूठी पहल, एक अप्रैल से शुरू होगी पशु एम्बुलेंस सेवा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *