पुलिस चौकी में पिया दारू

सहारनपुर में पुलिस चौकी में पिया दारू, खतरे में इंचार्ज की नौकरी

उत्तर प्रदेश। सहारनपुर में चौकी इंचार्ज की कुर्सी पर बैठकर शराब पीने का मामला सामने आया है. इस मामले का फोटो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया. वहीं एसएसपी ने चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया है. बताया जा रहा है कि इस मामले की जो तस्वीर वायरल हो रही है, वह होली के आसपास की है. जानकारी के अनुसार, सहारनपुर के थाना मंडी क्षेत्र के खाताखेड़ी पुलिस चौकी इंचार्ज की कुर्सी पर बैठकर एक व्यक्ति शराब पी रहा था, उसका एक फोटो सामने आया था. यह फोटो होली के आसपास का बताया जा रहा है.

इस फोटो के सामने आने के बाद मामले की जांच की गई. इस दौरान शराब पीने वाले की पहचान इमरान के रूप में हुई, वह खाताखेड़ी का रहने वाला है. जांच में सामने आया कि इमरान कोतवाली मंडी की खाताखेड़ी पुलिस चौकी में चौकी इंचार्ज की कुर्सी पर बैठकर शराब पी रहा था. वायरल फोटो जैसे ही पुलिस के आला अधिकारियों के संज्ञान में आई तो एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने खाताखेड़ी चौकी इंचार्ज सचिन त्यागी को तुरंत सस्पेंड कर दिया. इसके साथ ही दो दिन पहले पुलिस ने आरोपी इमरान को भी गिरफ्तार कर लिया है.

More From Author

Wrestlers Protest

यौन शोषण केस में पुलिस के सामने पेश हुए बृजभूषण शरण सिंह, SIT का हुआ गठन

ज्ञानवापी मस्जिद में मिले कथित शिवलिंग की कार्बन डेटिंग होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *