ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, संचालक गिरफ़्तार

चेन्नई। शहर के एक ब्यूटी सैलून में Sex racket का भांडा फोड़ हुआ है, जहाँ जबरिया महिलाओं को जिस्मफरोशी के लिए मज़बूर किया जाता था। पुलिस ने इस मामलें में सैलून संचालक को गिरफ्तार कर वहां से उन दोनों महिलाओं को छुड़ाया है।

गिरफ्तार सैलून के मालिक मुनियांडी के रूप में हुई है, जिसने कथित तौर पर युवतियों को वेश्यावृत्ति (Sex racket) के लिए मजबूर किया था। चेन्नई के अन्ना नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि एक ब्यूटी सैलून के वेश्यावृत्ति में शामिल होने की गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जिसके दौरान दो महिलाओं ने पुलिस के सामने बयान दिया कि मुनियांडी द्वारा उन्हें वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया जा रहा है।

मुनियांडी को गिरफ्तार कर न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। ग्रेटर चेन्नई पुलिस के सूत्रों ने बताया कि पुलिस जल्द ही शहर में ब्यूटी पार्लर और ऐसे अन्य संस्थानों की तलाशी लेगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कोई अन्य ब्यूटी पार्लर या स्पा किसी अवैध (Sex racket) गतिविधियों में शामिल तो नहीं है।

 

More From Author

जिन्दा जलकर मौत

कानपुर : घर में लगी भीषण आग, 3 मासूम समेत 5 लोगों की जिन्दा जलकर मौत

केन्‍द्र सरकार ने इंफ्लूऐंजा के बढ़ते मामलों को लेकर सभी राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *