पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या की, शव के पास बैठ गाता रहा दर्द भरा गाना

झारखंड के गुमला में शराब के नशे में धुत्त एक सनकी व्यक्ति ने दोपहर का भोजन वक्त पर नहीं बना तो अपनी पत्नी को ऐसी निर्ममता के साथ मौत के घाट उतारा कि किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। उसने शेविंग करने वाले ब्लेड से पत्नी का गला काट डाला और फिर शरीर के नाजुक अंगों को भी ब्लेड से काट दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद, वह उसके शव के पास बैठकर दर्द भरा गाना गाने लगा।

वारदात झारखंड के गुमला जिला अंतर्गत बिशुनपुर प्रखंड के सखुआपानी गांव की है। पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी सदानंद सिंह ने बताया कि रमेश असुर सखुआ पानी स्थित बॉक्साइट की माइंस में काम करता है। गुरुवार दोपहर वह घर पहुंचा तो खाना नहीं बना था। यह देखकर वह भड़क गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि उसकी पत्नी एतवरिया घर में नहीं थी। रमेश पहले से नशे में धुत था। खाना नहीं मिलने से वह गुस्से से भड़क उठा। उसकी पत्नी भी नशे में थी और वह गांव में ही घूमने गई थी। इसके बाद वह पत्नी को ढूंढकर लाया। इस दौरान दोनों में खाना न बनाने को लेकर विवाद हुआ और रमेश ने ब्लेड से पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। उसने पत्नी के शरीर के गुप्त हिस्सों को भी काट दिया।

इसके बाद वह उसके शव के पास बैठकर फूल और कांटे का गम से भरा गाना गाने लगा। घटना की खबर लगते ही ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया और रमेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी के तीन बच्चे हैं, जो बाहर रह कर पढ़ाई करते हैं।

More From Author

Sagar of Madhya Pradesh

PM मोदी आज करेंगे संत रविदास मंदिर का शिलान्यास, 100 करोड़ की लागत में हुआ है तैयार

 GOOD NEWS : जल्द सस्ता होगा टमाटर! सरकार के इस कदम से मिलेगी लोगों को राहत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *