Metro Station

लखनऊ के हजरतगंज Metro Station को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर शख्स ने हजरतगंज Metro Station पर बम होने की जानकारी दी। फोन करने वाले ने पुलिस को यह भी बताया कि बम कितने बजे फटेगा। इस कॉल के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई। आनन-फानन में SP हरजरतगंज, इंस्पेक्टर समेत कई आला अधिकर मेट्रो स्टेशन पहुंचे ।

शख्स ने बताया था कब फटेगा बम
लखनऊ पुलिस कंट्रोल रूम को शुक्रवार की रात हजरतगंज मेट्रो स्टेशन को उड़ाने की कॉल आई। फोन करने वाले शख्स ने अपना नाम रमेश शुक्ला बताया। फोन कर उसने यह भी बताया कि बम रात 11.40 में फटेगा। रमेश शुक्ला ने फोन कर कहा कि स्टेशन को उड़ाने की योजना बनाई गई है और इसके पीछे बांदा निवासी दिनेश कुमार नाम का व्यक्ति है। इस एक फोन कॉल के बाद पुरे पुलिस महकमे में हलचल मच गई।

पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट
पुलिस को जैसे ही मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिली, वैसे ही पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट हो गया, लेकिन फोन पर बम की जानकारी देने वाले शख्स ने अपना फोन ही बंद कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने मेट्रो स्टेशन का चप्पा चप्पा छान मारा।

बम निरोधक दस्ते मेट्रो स्टेशनों पर तैनात किए गए और डॉग स्क्वाड सहित भारी फोर्स मेट्रो स्टेशनों पर मौजूद रही। दरअसल धमकी देने वाले ने कहा था कि स्टेशन पर बम है, जो रात 11.40 बजे फट जाएगा। हालांकि पुलिस ने देर रात तक ऑपरेशन चलाया लेकिन कोई बम बरामद नहीं हुआ।

More From Author

फिल्म आदिपुरुष में गलत डायलॉग के लिए मनोज ने मांगी माफी, ट्वीट कर बोले…..

गीता प्रेस ट्रस्ट नहीं, जीवन की आस्था है – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *