पश्चिम बंगाल में बेलगाम हुई हिंसा, वोटिंग के बीच 6 लोगों की हुई हत्या

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए मतदान सुबह 7 बजे से मतदान हो रहा है, जो शाम 5 बजे तक चलेगा। मतदान के बीच सुबह-सुबह कई जगहों से हिंसा खबरें आई हैं। हिंसा में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। मुर्शिदाबाद में तीन लोगों की हत्या हुई है तो वहीं, कूचबिहार में एक हत्या की घटना सामने आई है।

मालदा में हत्या, बमबारी
मालदा में टीएमसी नेता के रिश्तेदार की हत्या कर दी गई है। मानिक चौक पर भारी बमबारी के बाद मौत की खबर सामने आई है। शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक राज्य में ये पांचवीं हत्या की घटना है।

मालदा में बम धमाके की खबर है। बीजेपी ने टीएमसी पर आरोप लगाए हैं। बीजेपी के मुताबिक, टीएमसी कार्यकर्ता ने उनके उम्मीदवारों को निशाना बनाया है। गांवों में देसी बम फेंके विजुअल भी सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला मानिकचोक के जिशाशरद टोला इलाके का है।

हुगली में निर्दलीय उम्मीदवार की हत्या
हुगली के आरामबाग में निर्दलीय उम्मीदवार जहांआरा बेगम के एजेंट को कथित तौर पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने गोली मार दी। घटना अरंडी ग्राम पंचायत के सतमासा 273 बूथ की है। हमले के बाद इलाके में तनाव है। जिस एजेंट को गोली मारी गई उसका नाम कयामुद्दीन मल्लिक है। सत्तापक्ष पर बूथ पर जाने के दौरान फायरिंग का आरोप है।

TMC बूथ समिति के अध्यक्ष की चाकू मारकर हत्या
तुफांगुंग के रामपुर में एक टीएमसी बूथ समिति के अध्यक्ष की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। यह घटना कल देर रात की है। मृतक की पहचान गणेश सरकार के तौर पर हुई है। उन्हें अलीपुरद्वार अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वहीं, एआईटीसी उम्मीदवार ने बीजेपी नेताओं पर हमले का आरोप लगाया है। घटना जलपाईगुड़ी जिले के सालबारी की है। आरोप है कि मतदान केंद्र के अंदर उम्मीदवार पर हमला हुआ है। उम्मीदवार की हालत गंबीर है।

बैलेट पेपर की लूट, लगाई आग
बंगाल पंचायत चुनाव में उत्तर 24 परगना के 271 जेडएनडी 272 नंबर पर उपद्रवियों ने मतपत्र और मतपेटियां छीन लीं। वहीं सीताई में एक मतदान केंद्र में तोड़फोड़ की गई है। मतपत्रों में आग लगा दी गई है। घटना के बाद जमकर बवाल हुआ। जांगड़ा हटयारा ग्राम पंचायत के अंतर्गत बूथ 2 पर मतदान अधिकारियों ने कहा कि उन्हें डर लग रहा है।

18 लोगों की हो चुकी है मौत
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो 8 जून से 7 जुलाई तक राज्य में कई हिंसक घटनाएं हुईं. राज्य में हो रही हिंसक घटनाओं की वजह से अभी तक कुल 18 लोगों ने अपनी जान गवां दी है.

22 जिलों में हो रहा है चुनाव
बता दें कि आज बंगाल में कुल 22 जिलों की 63,229 ग्राम पंचायत सीटों, पंचायत समिति की 9,730 सीटों और जिला परिषद की 928 सीटों पर चुनावी प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. वहीं, इस चुनाव में लगभग 5.67 करोड़ लोग वोट डालेंगे.

 

 

More From Author

Foreign Exchange : देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.85 अरब डॉलर बढ़कर 595.05 अरब डॉलर पर

किसानों के बीच पहुंचे राहुल गांधी

अचानक खेत में काम कर रहे किसानों के बीच पहुंचे राहुल गांधी, ट्रैक्टर चलाया और रोपी धान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *