शादीशुदा एक्स्ट्रा अफेयर

5 बच्चों का क्या होगा? शादीशुदा एक्स्ट्रा अफेयर कर रहे महिला-पुरुष की दोबारा शादी हुई

बिहार। नवादा जिले में एक शादीशुदा महिला एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में थी. महिला का प्रेमी उसके घर चोरी-छिपे मिलने पहुंचा तो घरवालों ने दोनों को पकड़ लिया. इसके बाद प्रेमी के साथ जमकर मारपीट की और बंधक बना लिया. जब महिला के पति को पता चला तो उसने मंदिर ले जाकर दोनों की शादी करवा दी. इस घटना का वीडियो सामने आया है. अधिकारियों का कहना है कि मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है. यह मामला बिहार के नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के कहुआरा गांव का है.

यहां एक युवक देर रात किसी काम से बाहर गया तो उसकी पत्नी का प्रेमी उसके घर पहुंच गया. परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की, इसके बाद उसे बंधक बना लिया. जब महिला के पति को इस बारे में पता चला तो घर लौट आया और पत्नी और उसके प्रेमी को मंदिर ले जाकर दोनों की शादी करवा दी. आसपास के इलाके के लोग महिला और उसके प्रेमी की इस शादी के गवाह बने. लोगों के सामने प्रेमी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा. इस घटना के बाद गांव वालों ने दोनों को गांव से निकाल दिया.

इस पूरे मामले में न तो गांव वाले और न ही महिला का पति, जिसने प्रेमी से शादी कराई, कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है. इस अनोखी शादी का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में शादीशुदा महिला की मांग में उसका प्रेमी सिंदूर भरते हुए नजर आ रहा है. महिला का प्रेमी नवादा के नारदीगंज थाना क्षेत्र के नक्शेना गरहीया गांव का रहने वाला है. महिला का प्रेमी शादीशुदा है और 3 बच्चों का पिता है. वहीं महिला कहूआरा गांव की रहने वाली है, उसके भी दो बच्चे हैं. इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, लेकिन अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है और न ही कोई FIR हुई है. इसीलिए अभी कुछ नहीं बता पाएंगे.

More From Author

UP News : पैर का इलाज कराने पहुंचा युवक, कर डाला पेट का ऑपरेशन, CMS ने दिए जांच के आदेश

राहुल गांधी को बड़ा झटका, दोषसिद्धि बरकरार, संसद की सदस्यता नहीं होगी बहाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *