हुक्का बार

वाराणसी में रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था हुक्का बार 8 आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र के सोनातालाब स्थित लक्ष्मी माता मंदिर के पास बहुमंजिला इमारत के बेसमेंट में रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का बार चल रहा था। लोगों की शिकायत पर सोमवार को एसीपी सारनाथ ने फोर्स के साथ छापा मारा। हालांकि छापे की भनक संचालक को पहले लग गई थी और वह फरार हो गया। पुलिस ने मौके से हुक्का, पाइप, मादक पदार्थ समेत अन्य सामान बरामद किये हैं। दौरान मौके से आठ लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।

बताया जाता है कि सोनातालाब के पास कई महीनों से हुक्का बार चलाया जा रहा था। स्थानीय पुलिस को भी खबर थी लेकिन वह अनजान बनी रही। हुक्का बार के संचालन की सूचना स्थानीय अभिसूचना इकाई ने पुलिस को दी थी। इसके बाद एसीपी सारनाथ राजकुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने छापा मारा गया। हुक्का मार में अचानक पहुंची पुलिस को देखते अफरातफरी मच गई। पुलिस ने हुक्का पीते हुए आठ लोगों को हिरासत में लिया। एसीपी सारनाथ ने के अनुसार आठ हुक्का, 12 पाइप, मादक पदार्थ बरामद किये गये हैं

More From Author

बागेश्वर बाबा

MBBS छात्रा निकली पदयात्रा पर, चाहती है पंडित धीरेंद्र शास्त्री से शादी करना

Mirzapur 3: गुड्डू पंडित से मुन्ना भैया की मौत का बदला लेगी माधुरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *