होली को लेकर महत्वपूर्ण बैठक, मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया

शाहजहाँपुर (सूवि)। जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में आगामी होली के पर्व के दृष्टिगत महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट सहित संबंधित पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने लाट साहब जुलूस को सकुशल संपन्न कराने हेतु आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी मजिस्ट्रेट अपने तैनाती क्षेत्र/स्थल का भ्रमण कर समस्त आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित कराते हुए आगामी 4 मार्च तक अनुपालन आख्या प्रेषित किया जाना सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि रूट का भ्रमण कर जनता से संवाद अवश्य किया जाय। इसके साथ ही लाट साहब के जुलूसों का प्रतिनिधित्व करने वाले गणमान्य नागरिकों से भी निरंतर संवाद करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जुलूस मार्ग में पड़ने वाले लटके हुए ढीले तारों को तत्काल प्रभाव से ठीक कराया जाए, साथ ही उन्होंने खुले हुए ट्रांसफार्मरों को भी ढकने के निर्देश दिए। उन्होंने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जुलूस मार्ग में पड़ने वाले गड्ढों तथा अवरोधों को जल्द ठीक किया जाए। सीवर के ढक्कन एवं मेन होल तत्काल बंद कराए जाने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिए। जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि नगर क्षेत्र में बैरिकेडिंग के कार्य को जल्द पूर्ण कर लिया जाए।
जिलाधिकारी ने होली पर्व पर निकाले जाने वाले जुलूस की सुरक्षा के दृष्टिगत सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी दशा में छतों पर ईट, पत्थर, लोहे की रॉड आदि घातक वस्तुओं का एकत्रीकरण न हो, यह सुनिश्चित कर लें। उन्होने छतों की निगरानी करने के निर्देश भी दिये। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि शरारती तत्वों को चिन्हित कर चेतावनी जारी करें तथा शरारती तत्वों की सूची बनाकर संबंधित थाने को उपलव्ध कराएं जिससे कि निरोधात्मक विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। किसी भी दशा में जुलूस के दौरान ईट-पत्थर आदि चोट पहुचाने वाली वस्तुओं का प्रयोग न करें यदि ऐसा करते कोई पाया जाता है तो उसके विरूद्ध सख्त कार्यवाही अमल मे लाई जायेगी। जिलाधिकारी ने आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण ढंग से आगामी पर्वों को मनाए जाने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने जुलूस के मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा एवं आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 त्रिभुवन, नगर मजिस्ट्रेट आशीष कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर सुधीर जायसवाल, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजीव बाजपेयी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

More From Author

केरल के राज्यपाल के भ्रमण को लेकर डीएम ने बैठक कर किया स्थलीय निरीक्षण

सिगरेट का धुआं सोख

Cigarette Smoking: दूसरों के सिगरेट का धुआं सोख रहे लोगों को भी हो रही यह गंभीर बीमारी, आज ही बना लें दूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *