केरल के राज्यपाल के भ्रमण को लेकर डीएम ने बैठक कर किया स्थलीय निरीक्षण

शाहजहाँपुर (सूवि)। जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के 1 मार्च को प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के संबंध में बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश दिए कि सुरक्षा के दृष्टिगत सभी आवश्यक प्रबंध समय से पूर्ण कर लिए जाएं। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यवाही के अनुपालन आख्या तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिगत किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि चिकित्सा प्रोटोकॉल के अनुसार समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। सुरक्षा एवं फायर सेफ्टी के अधिकारियों को भी स्थल का भ्रमण कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सेफ हाउस एवं रूट की व्यवस्था संबंधित अधिकारी समय से देख कर पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व त्रिभुवन ने प्रोटोकॉल के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस दौरान नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरके गौतम, नगर मजिस्ट्रेट आशीष कुमार सिंह सहित से संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने स्वामी शुकदेवानंद कालेज में स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया तथा आवश्यक निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए।

More From Author

रुद्र पूजन से सभी देवताओं की पूजा स्वतः हो जाती

होली को लेकर महत्वपूर्ण बैठक, मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *